• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स
Image

Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स


 Free AI Course: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. पढ़ाई से लेकर नौकरी, बिजनेस, मेडिकल और तकनीकी क्षेत्र तक में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में AI की समझ रखने वाले लोगों की मांग भी लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि अब इस तकनीक को सीखने के लिए किसी महंगी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने या विदेश जाना जरूरी नहीं है.

अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी भी दुनियाभर के लोगों को ऑनलाइन माध्यम से AI से जुड़ी पढ़ाई का अवसर दे रही है. यहां कुछ ऐसे कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें बिना फीस दिए भी किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी यह कोर्स करना चाहते हैं, तो जानिए इससे जुड़ी जरूरी जानकारी.

स्टैनफोर्ड का खास AI कोर्स

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का ‘Probability for Artificial Intelligence’ (PAI) कोर्स उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो यह समझना चाहते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पीछे Probability किस तरह काम करती है. इस कोर्स की खास बात यह है कि इसे केवल कंप्यूटर साइंस या इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रखा गया है. AI में दिलचस्पी रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है. इसके लिए गणित की बहुत एडवांस जानकारी जरूरी नहीं है. सामान्य Algebra की समझ रखने वाले लोग भी इसे सीख सकते हैं. स्टैनफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में शुरू हुआ इस कोर्स का मौजूदा बैच 9 अक्टूबर से चल रहा है. इसलिए फिलहाल नए विद्यार्थियों के लिए अगली क्लास की जानकारी पाने के लिए इंटरेस्ट लिस्ट में शामिल होने का विकल्प दिया गया है.

छह सप्ताह में AI से जुड़ी जरूरी जानकारी

यह कोर्स छह सप्ताह का है. इसमें AI को केवल एक तकनीक के रूप में समझाने के बजाय उसके पीछे काम करने वाले Mathematical Theory पर ध्यान दिया जाता है. कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी. Probability, AI में संभावनाओं और Uncertainties की भूमिका समझाई जाएगी. Random Variables के जरिए डेटा और संभावित परिणामों का एनालिसिस करना सिखाया जाएगा. Maximum Likelihood Estimation, उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर सबसे संभावित परिणाम का अनुमान लगाना समझाया जाएगा. वहीं डेटा के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में परिणामों का वर्गीकरण करना भी सिखाया जाएगा. आधुनिक AI मॉडल के काम करने के तरीके को समझने का अवसर मिलेगा. AI के परिणामों की सटीकता का आकलन करना भी सिखाया जाएगा. इन विषयों को समझाने के लिए केवल थ्योरी पर निर्भर नहीं रहा गया है. हर सप्ताह विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने का मौका भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: December Exam Calendar: दिसंबर में परीक्षाओं का महासंग्राम, UP PCS से CTET और TGT तक देखें पूरा शेड्यूल 

AI सीखने में रुचि रखने वाले कर सकते हैं आवेदन

स्टैनफोर्ड के अनुसार, इंटरनेट की सुविधा रखने वाला दुनिया का कोई भी इच्छुक व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है. इसका मतलब है कि भारत में रहने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और AI सीखने में रुचि रखने वाले अन्य लोग भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए अमेरिका जाने या वहां रहने की जरूरत नहीं है. कोर्स की एक और खासियत इसमें पढ़ाने का तरीका है. स्टैनफोर्ड के इस प्रोग्राम में लगभग हर 10 विद्यार्थियों पर एक वॉलंटियर शिक्षक की व्यवस्था की जाती है. इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान मार्गदर्शन और सवालों के जवाब पाने में मदद मिलती है.

फ्री कोर्स के साथ सर्टिफिकेट

इस कोर्स की सबसे आकर्षक बात यह है कि यह पूरी तरह मुफ्त है. स्टैनफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए न तो कोई फीस देनी होती है और न ही कोई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अपने बनाए प्रोजेक्ट और काम का एक पब्लिक पोर्टफोलियो मिलता है, जिसे स्टैनफोर्ड पर होस्ट किया जाता है. विद्यार्थियों को हर सप्ताह कुछ घंटे पढ़ाई और प्रैक्टिकल काम के लिए निकालने होंगे. पूरे छह सप्ताह के दौरान अपनी सुविधा के अनुसार समय निर्धारित करना होगा.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस कोर्स से जुड़ी जानकारी और अगली क्लास में शामिल होने के लिए स्टैनफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. सबसे पहले Probability for Artificial Intelligence की वेबसाइट खोलें. वहां कोर्स की जानकारी और पाठ्यक्रम देखें. अगला बैच शुरू होने की सूचना पाने के लिए ‘Join the interest list’ विकल्प चुनें. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी करें.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2027 की तारीख का हुआ ऐलान, 23 मई को होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSC recruitment 2026: UPSC ने अलग-अलग विभागों में खोलें नौकरी के दरवाजे, जानें किन पदों पर होगी भर्ती?

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे  उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Study Abroad: विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अपनाएं ये  6 तरीके

विदेशी यूनिवर्सिटीज की एडमिशन टीम सबसे पहले उम्मीदवार के निरंतर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सब्जेक्ट की गहराई और सर्टिफिकेट को…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

SHRESHTA Admission 2027: 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, SHRESHTA 2027 के लिए आवेदन शुरू

SHRESHTA Admission 2027: देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने की…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

IOCL Apprentice 2026: Indian oil में अप्रेंटिस का मौका, बगैर एग्जाम भरे जाएंगे 409 पद

IOCL Apprentice 2026: देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनियों में से एक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top