• Home
  • ताजा खबरें
  • BJP के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ लाएगी सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर बोले- ‘4 साल में 40 साल पीछे…’
Image

BJP के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ लाएगी सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर बोले- ‘4 साल में 40 साल पीछे…’


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर श्वेत पत्र लाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. कमेटी में हर्षवर्धन चौहान, धनीराम शांडिल और विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर नालागढ़ और बद्दी में करीब 5,000 बीघा जमीन 99 साल की लीज पर मात्र एक करोड़ रुपये में बिना रजिस्ट्रेशन के दे दी गई. उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कमेटी इन मामलों की पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करेगी. रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने रखेगी और जनता की अदालत में इनका खुलासा करेगी.

‘4 साल के कार्यकाल में 40 साल पीछे चला गया हिमाचल प्रदेश’

वहीं, दूसरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही कांग्रेस सरकार हिमाचल विरोधी फैसले ले रही है. 4 साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश 40 साल पीछे चला गया. हिमाचल के विकास पर मुख्यमंत्री का ध्यान ही नहीं है. वह लोकप्रियता और लोनप्रियता के आधार पर सरकार चला रहे हैं. उन्हें अपने 4 साल के कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाना है, इसलिए उन्होंने विधानसभा का सत्र पहले ही आहूत किया है.

‘गारंटियों के नाम पर जनता को गुमराह कर रही सरकार’, CM सुक्खू पर जयराम ठाकुर का हमला

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि “सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मुख्यमंत्री से शादियों के सीजन का हवाला देते हुए सत्र को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने किसी की एक भी नहीं सुनी, क्योंकि उन्हें अपने चार साल के कार्यकाल का जश्न मनाने की तैयारी करनी है. हिमाचल प्रदेश विकास की दौड़ में चाहे जितना पीछे छूट जाए, लेकिन मुख्यमंत्री को अपने जश्न की चिंता है.”

हिमाचल ऑन सेल की मुहिम चला रहे हैं मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के 4 साल के कार्यकाल में सरकार ने नाकामी का इतिहास बनाया है. इस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. मित्र मंडली के लिए हिमाचल प्रदेश के हितों को बेचा जा रहा है. विकास की बजाय मुख्यमंत्री हिमाचल ऑन सेल की मुहिम चला रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की संपत्तियां आने-पौने दामों पर बेच रहे हैं. प्रदेश में सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता और कुशासन का मुद्दा है. 

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे, ध्वस्त होती कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था से प्रदेश का हर एक व्यक्ति परेशान है. ये मुद्दे आज प्रदेश के चौक-चौराहों पर लोगों के बीच चर्चा के विषय हैं. भाजपा पहले दिन से ही इन मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाती रही है. आगे भी उठाएगी. ये मुद्दे सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं रहेंगे. इन्हें हम प्रदेश के हर व्यक्ति तक ले जाएंगे.”

‘दूसरे लोगों की उपलब्धियों को अपना बताने में माहिर रहे हैं मुख्यमंत्री’

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कुछ करने की बजाय दूसरे लोगों की उपलब्धियों को अपना बताने में माहिर रहे हैं. ऐसा करके वह साबित करना चाहते हैं कि हिमाचल के सच्चे और इकलौते हितैषी वही हैं. दूसरों के कामों का श्रेय लेकर वह बाकी लोगों की मेहनत और संघर्ष को नकारना चाहते हैं. उन्हें इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए. 

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन उपलब्धियों को अपना बताकर करोड़ों रुपये की होर्डिंग्स छपवाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उसके पीछे हिमाचल प्रदेश ने लंबी लड़ाई लड़ी है. अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वह खुद को हिमाचल का हितैषी घोषित कर रहे हैं. प्रदेश के सामने मुख्यमंत्री पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं. हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक और पहचान से जुड़ी संपत्तियों को बेचने की मुहिम चलाकर वह हिमाचल के हितैषी नहीं हो सकते हैं.

हिमाचल में रोहतांग से चूड़धार तक बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर



Source link

Related Posts

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में होगी वापसी? अब पार्टी की तरफ से आया बड़ा बयान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (16 नवंबर) को सोनिया गांधी की किताब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस ने UP पर लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

मुजफ्फरनगर: बर्थडे पार्टी करने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, 4 दोस्तों पर हत्या का शक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

वाराणसी के शहरी क्षेत्र में पकड़ा गया तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

हफ्तो पहले वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुआ होने का दावा किया गया…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top