• Home
  • खेल समाचार
  • CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर बाहर; कार्तिक शर्मा रिटेन
Image

CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर बाहर; कार्तिक शर्मा रिटेन


चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. चेन्नई ने आगामी सीजन से पहले कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. CSK ने सोशल मीडिया पर रिटेंशन लिस्ट जारी की है. इससे पहले पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लिया. वह अब मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स अब 28.05 करोड़ रुपये लेकर आईपीएल 2027 की नीलामी में जाएगी. 

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले चेन्नई ने प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फाउल्क्स, स्पेन्सर जॉनसन, अमान खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फोरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा को रिलीज कर दिया है. चेन्नई ने शिवम दुबे पर भरोसा कायम रखा है. उन्हें रिलीज करने की खबरें थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है. सरफराज खान को भी चेन्नई ने रिटेन कर लिया है. 

चेन्नई ने प्रशांत वीर की तरह ही युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को भी 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनपर भरोसा दिखाया है. चेन्नई ने कार्तिक शर्मा को रिटेन किया है. वहीं चेन्नई ने ट्रेड के जरिए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को टीम में शामिल किया था. वहीं चेन्नई ने जेमी ओवरटन, नूर अहमद और अकील हुसैन को भी टीम में बनाए रखा है.

चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फाउल्क्स, स्पेन्सर जॉनसन, अमान खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फोरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड बेविस, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, उर्विल पटेल, सरफराज खान, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स 

यह भी पढ़ें- 

KKR ने मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, कैमरून ग्रीन रिटेन; देखें लिस्ट



Source link

Related Posts

IPL 2027 Retention: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, MI ने इन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने कुल…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 Retention: पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, देखें PBKS ने किन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

पंजाब किंग्स ने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. टीम ने विदेशी स्टार तेज गेंदबाज लॉकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

KKR ने मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, कैमरून ग्रीन रिटेन; देखें लिस्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 Retention: गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, GT ने 6 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने 6…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top