
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस जनवरी 2025 में अपने पति के पदभार संभालने के बाद अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी सेकंड लेडी बनी. उषा वेंस आंध्र प्रदेश से अमेरिका गए भारतीय प्रवासी माता-पिता के घर जन्मी और वह कैलिफोर्निया में पली बढ़ीं. पेशे से वकील रही उषा ने येल लॉ स्कूल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की. यही उनकी मुलाकात जेडी वेंस से हुई थी.

मनोचिकित्सक सारा जुकाकू डेमोक्रेटिक नेता अब्दुल अल सैयद की पत्नी है, जिन्होंने 3 नवंबर 2026 को मिशीगन का अमेरिकी सीनेट चुनाव जीता है. मिशिगन में जन्मी और पड़ी-बढ़ीं सारा की पारिवारिक जड़े कर्नाटक के भटकल से जुड़ी हुई है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन से पढ़ाई की और उसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी के वैगलोस कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन्स से मेडिकल की डिग्री हासिल की. 2026 के चुनावी अभियान में उन्होंने डेट्रॉयट की अंतिम रैली में भाषण देकर अपने पति का खुलकर समर्थन किया.

डॉ. अपूर्वा रामा स्वामी एंटरप्रेन्योर और राजनेता विवेक रामास्वामी की पत्नी है, जिन्होंने 2026 का ओहायो गवर्नर चुनाव लड़ा. वह लैरिंगोलॉजी की एक्सपर्ट डॉक्टर है. येल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई करने वाली अपूर्वा वर्तमान में द ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन में असिस्टेंट प्रोफेसर है और कैंसर उपचार के बाद आवाज संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का इलाज करती है. उन्होंने अस्पताल की अपनी जिम्मेदारियां के साथ-साथ विवेक के साथ 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया.

कैलिफोर्निया के 17 में कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना की पत्नी ऋतु आहूजा खन्ना भी भारतीय मूल की है. अपने पति की सक्रिय राजनीतिक भूमिका के बावजूद में मीडिया और राजनीतिक मंचों से दूरी बनाए रखती है. ऋतु ने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की. वह न्यूयॉर्क में लग्जरी ब्रांड बुल्गारी में प्रोडक्ट मार्केटिंग स्पेशलिस्ट के रूप में काम कर चुकी है.

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इलिनॉय का प्रतिनिधित्व करने वाले डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति की पत्नी प्रिया कृष्णमूर्ति पेशे से एक फिजिशियन है. प्रिया के पति कई राजनीतिक पदों पर रहे हैं और वह सुर्खियों में रहते हैं. वहीं अपने पति के उलट प्रिया सार्वजनिक सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती है.

लेखिका और राजनीतिक कमेंटेटर डेनियल डिसूजा गिल टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल की पत्नी है. उनकी भारतीय विरासत उनके पिता दिनेश डिसूजा के माध्यम से जुड़ी है, जो भारत में जन्मे एक प्रसिद्ध कंजरवेटिव कमेंटेटर है. डेनियल अपने पति के राजनीतिक बयानों और अपनी लेखनी के कारण अक्सर राजनीतिक चर्चाओं में रहती है.
Published at : 17 Nov 2026 09:14 PM (IST)
Tags :

















