• Home
  • रोजगार समाचार
  • BSF Recruitment 2026: BSF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1167 पदों के लिए आज से करें आवेदन
Image

BSF Recruitment 2026: BSF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1167 पदों के लिए आज से करें आवेदन


BSF Recruitment 2026: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में 1167 सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) की वैकेंसी भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह वैकेंसी अलग-अलग फॉर्स में बांटी गई है, जिनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी शामिल हैं. इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो आज यानी 12 नवंबर से शुरू होगी. वहीं उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक इन पदों पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

किस फोर्स में कितने भरेंगे पद?

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,167 खाली पदों को फोर्स के अनुसार बांटा गया है. इसमें आईटीबीपी के 430 पद, सीआरपीएफ के 377 पद जिसमें पुरुष के 347 और महिलाओं के 30 पद आरक्षित है. वहीं बीएसएफ के 235 पद है, जिसमें पुरुषों के 223 और महिलाओं के 12 पद आरक्षित है. इसके अलावा एसएसबी के 125 पदों पर भर्ती होनी है. वहीं आपको बता दें कि आयोग के अनुसार प्रशासनिक कारणों से आवश्यकतानुसार खाली पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है. 

इन पदों पर कौन है आवेदन के योग्य?

एपीएफ एसआई एलडीसीई सिलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट्स को उम्र सीमा, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, सर्विस की जरूरतें जैसी एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करना होगा. इसमें कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट्स ने अपनी-अपनी फोर्स में बेसिक ट्रेनिंग के साथ काम से कम 4 साल की रेगुलर सर्विस पूरी की हो. रैंक के हिसाब से एलिजिबिलिटी फोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है. बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के कांस्टेबल (जीडी), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल (जीडी) और एएसआई (जीडी) एलिजिबल है. एसएसबी के लिए यह एग्जाम एएसआई जीडी के लिए खुला है. इस भर्ती में वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जो अपनी मूल यूनिट या फोर्स से बाहर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और सर्विस एक्सपीरियंस के अलावा कैंडिडेट के पास पिछले 5 सालों की कम से कम अच्छी अपार ग्रेडिंग होनी चाहिए. अगर किसी कैंडिडेट ने सिर्फ 4 साल की सर्विस पूरी की है, तो उन 4 सालों की अपार ग्रेडिंग पर विचार किया जाएगा. वहीं कैंडिडेट का अपॉइंटमेंट मिलने पर तक पूरी सर्विस में रिकॉर्ड बेदाग और साफ होना चाहिए और कैंडिडेट शेप-1 मेडिकल कैटेगरी से होना चाहिए. इसके अलावा एक डिपार्टमेंटल कैंडिडेट सीएपीएफ एसआई एलडीसीई परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा तीन बार बैठ सकता है. 

ये भी पढ़ें-NDA Exam 2027: NDA की तैयारी के लिए इन सब्जेक्ट्स पर करें फोकस, आसानी से मिलेगी सीट

कितनी तय की गई है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए. यह अधिकतम आयु सीमा जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए है. वहीं एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2026 तक की जाएगी. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाएं. 
  • अब होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • अब आवेदन फॉर्म में सर्विस डिटेल, रेजीमेंट नंबर और पर्सनल जानकारी भरें. 
  • इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भरकर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • अब फॉर्म को एक बार फिर अच्छी तरह से जांच कर सबमिट करें. 
  • लास्ट में फार्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-Jamia Jobs: जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास ऐसे भरें फॉर्म

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन ने एडवर्टाइजमेंट नंबर 26-एग्जाम/2026 के तहत कंबाइंड लोअर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Jamia Jobs: जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली में अलग-अलग नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

GAIL Recruitment 2026: लॉ वालों के लिए नौकरी का मौका, GAIL में निकली वैकेंसी

आज के समय में कानून की पढ़ाई करने वाले युवाओं के सामने करियर के कई विकल्प मौजूद हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Jobs News: पावर ग्रिड में निकली बंपर भर्ती, 319 पदों पर शुरू हुए, आवेदन, जानें योग्यता

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 को शाम…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top