• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games 2026 Day 3 Highlights: भारत ने जीते 4 मेडल, PAK को दो बार हराया; बांग्लादेश को भी रौंदा 
Image

Asian Games 2026 Day 3 Highlights: भारत ने जीते 4 मेडल, PAK को दो बार हराया; बांग्लादेश को भी रौंदा 


भारतीय दल के लिए 2026 एशियाई खेलों का तीसरा दिन यानी सोमवार (21 सितंबर) काफी अच्छा रहा- खाते में कुल 4 मेडल आए. पाकिस्तान को 2 बार हराने के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल पर भी कब्जा जमाया. इसके अलावा बांग्लादेश को भी रौंदा. 6 मेडल के साथ भारत ने टैली में 12वें पायदान पर रहा. तो आइए तफसील से जानते हैं कि भारत ने सोमवार को किन-किन खेलों में मेडल जीते और किन खेलों में किसे-किसे हराया. 

21 सितंबर सोमवार को भारत ने जीते 4 मेडल 

यह चार मेडल शूटिंग और MMA में आए. शूटिंग में 3 मेडल रहे. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. 

फिर हिमांशु ने व्यक्तिगत फाइनल में सिल्वर और रुद्रांक्ष ने व्यक्तिगत फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. 

बाकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने महिला ट्रेडिशनल -60 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज पर अपना नाम लिखवाया. 

टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 2 बार हराया

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 3-0 से, सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 3-0 से और श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 3-0 से शिकस्त दी. 

इसके बाद भारत की पुरुष टीम के लिए हरमीत देसाई ने मोहम्मद खान को 3-0 से, जी साथियान ने अब्बास खान को 3-0 से और पायस जैन ने मोहम्मद खान को 3-0 से हराया. इसके साथ भारत की दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली. 

कबड्डी में महिला टीम का कमाल

भारत की महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 42-21 हराया. दोनों ही हाफ में भारत का दबदबा देखने को मिला. अब टीम इंडिया अगला मैच  बुधवार को ईरान के खिलाफ खेलेगी. 

कबड्डी में पुरुष टीम ने जापान को हराया 

कबड्डी के भारत की पुरुष टीम ने जापान को 49-24 से हराकर कमाल किया. अब टीम अगला मुकाबला मंगलवार को कोरिया के खिलाफ खेलेगी. 

यह भी पढ़ें: एक ‘हिट’, दूसरा ‘फ्लॉप’; सहवाग और द्रविड़ के बेटों का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन

बैडमिंटन में भारत का कमाल 

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और के श्रीकांत की तिकड़ी ने बगैर कोई मैच गंवाए कमाल किया. 

हॉकी में इंडोनेशिया को हराया

भारत की महिला टीम ने हॉकी में इंडोनेशिया को 17-1 के बड़े अंतर से हराया. 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान पस्त, भारत ने एक ही दिन में दो बार चटाई धूल



Source link

Related Posts

जापान के खिलाफ टी20 खेलकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम जब जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरेगी, तो ये मुकाबला उसके लिए खास होगा.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मंगलवार (22 सितंबर) को जापान के सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे जीत की दहलीज पर खड़ी थी, एक के बाद एक गिरते…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top