• Home
  • शिक्षा समाचार
  • AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई
Image

AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई


AICTE Fellowship 2026: देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बेहद शानदार अवसर सामने आया है. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अपने प्रतिष्ठित इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस खास प्रोग्राम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या पारंपरिक भर्ती टेस्ट से नहीं गुजरना होगा. योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

सैलरी के साथ हर महीने मिलेंगे 1 लाख रुपये

इस एक वर्षीय पूर्णकालिक फेलोशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अकादमिक जगत और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि शिक्षक नई तकनीकों और वास्तविक प्रोजेक्ट्स का अनुभव लेकर छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकें. चयनित शिक्षकों को हर महीने कुल 1 लाख रुपये की फेलोशिप दी जाएगी.

इसमें 75,000 रुपये प्रति माह AICTE की ओर से और न्यूनतम 25,000 रुपये प्रति माह संबंधित भागीदार कंपनी द्वारा दिए जाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि फेलोशिप के दौरान शिक्षकों को उनके मूल कॉलेज या संस्थान से मिलने वाली नियमित सैलरी भी पहले की तरह मिलती रहेगी.

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए जरूरी शर्तें

इस फेलोशिप के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार किसी AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होना चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और कम से कम 5 साल का फुल-टाइम टीचिंग अनुभव होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 13 नवंबर 2026 तक आवेदक की अधिकतम उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

किन क्षेत्रों में काम करने का मिलेगा मौका?

इस प्रोग्राम के तहत चयनित फैकल्टी को देश की बड़ी कंपनियों के साथ सेमीकंडक्टर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस एंड डिफेंस, स्मार्ट सिटीज, ग्रीन एनर्जी, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में काम करने का सीधा अवसर मिलेगा. आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने संस्थान से प्राप्त NOC, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र और फोटो आईडी जैसे दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे.

यह भी पढ़ें: Low Students Enrolment:1 टीचर और गिनती के छात्र फिर भी चलेंगे स्कूल, जानें क्या हैं तमिलनाडु सरकार की योजना?

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक और योग्य शिक्षक AICTE के आधिकारिक फेलोशिप पोर्टल ifp.aicte.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध इंडस्ट्री लिस्ट और डोमेन में से अपनी विशेषज्ञता के अनुसार प्रोजेक्ट का चुनाव करें, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सबमिट कर दें. इस प्रोग्राम के तहत अंतिम चयन सूची 5 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: School Winter Vacation 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान और पंजाब तक, जानें स्कूलों में कब पड़ेंगे विंटर वेकेशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

RRB NTPC 2026: रेलवे NTPC आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स

 Free AI Course: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

NIFTEE 2027 Registration: NIFT प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 24 नवंबर तक मौका

NIFTEE 2027 Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी NIFT में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

ICSI CSEET Result 2026: ICSI CSEET रिजल्ट 2026 जारी, भक्ति संजय शाह बनीं टॉपर; ऐसे देखें रिजल्ट

प्रोफेशनल करियर बनाने के लिए आजकल युवा पारंपरिक डिग्री के अलावा ऐसे कोर्स भी चुन रहे हैं, जिनमें…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Odisha Board Exam 2027; ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान, 12 मार्च से होंगे पेपर

Odisha Board Exam 2027: ओडिशा में 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

CAPF SI Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस SI भर्ती में 21 हजार अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी, क्या अटक जाएगा रिजल्ट?

CAPF SI Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

CM Vijay Free Cycle Scheme: विजय सरकार देगी तमिलनाडु में 5.3 लाख छात्रों साइकिल, जानें कौन होंगे एलिजिबल 

CM Vijay Free Cycle Scheme: तमिलनाडु की विजय सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 5.3…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Madison Huang: क्या करती हैं जेनसन हुआंग की बेटी, उन्होंने कहां से की है पढ़ाई?

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia इन दिनों अपने सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

ISC Board Exam: ISC 12वीं गणित में अब नहीं मिलेगा सेक्शन चुनने का ऑप्शन, देखें नया एग्जाम पैटर्न

ISC Board Exam: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठने…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top