• Home
  • शिक्षा समाचार
  • CAPF SI Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस SI भर्ती में 21 हजार अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी, क्या अटक जाएगा रिजल्ट?
Image

CAPF SI Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस SI भर्ती में 21 हजार अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी, क्या अटक जाएगा रिजल्ट?


CAPF SI Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे करीब 21,000 उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने एक बहुत जरूरी अलर्ट जारी किया है. इन उम्मीदवारों के हाई स्कूल के मार्कशीट संबंधी डिटेल्स में कई गलतियां पाई गई है. हालांकि आयोग ने इन उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है, लेकिन यह भी साफ किया है कि भविष्य में रिजल्ट प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की रुकावट या परेशानी से बचने के लिए उन्हें तय समय के अंदर अपने डॉक्यूमेंट सही करने होंगे. वहीं प्रभावित उम्मीदवारों को 20 नवंबर 2026 से पहले अपनी 10वीं की मार्कशीट ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. 

कहां अपलोड करनी होगी 10वीं की मार्कशीट? 

एसएससी ने संबंधित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है. सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद एसआईसीपीओ 2026 के सिटी लाइव-एडमिट कार्ड पेज पर जाए. यहां दिए गए निर्धारित ऑप्शन के माध्यम से अपनी 10वीं की मार्कशीट की कॉपी अपलोड करें. इस संबंध में एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संबंधित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से व्यक्तिगत सूचना भेजी जा रही है. आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अपनी अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना 20 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि रिजल्ट तैयार करने में कोई परेशानी न हो. 

ये भी पढ़ें-Kerala Board: केरल बोर्ड का मार्च कैलेंडर जारी, जानें कब से शुरू होंगे SSLC और प्लस 2 एग्जाम?

28 नवंबर तक होनी है परीक्षा 

कुल 1871 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए एसएससी ने 13 नंबर को एग्जाम से इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. कंप्यूटर आधारित पेपर का आयोजन 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा. वहीं उम्मीदवारा अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं, जबकि एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा तारीख से दो से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन का स्टेटस भी जारी 

दूसरी और रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी पैरामेडिकल कैटेगरी के अलग-अलग पदों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन का स्टेटस जारी कर दिया है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर तीन कैटेगरी अस्थायी रूप से स्वीकार शर्तों के साथ, स्वीकार और रिजेक्ट में अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं.वहीं  निरस्त आवेदनों का कारण भी बताया गया है और किसी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9592001188 और 0172-565-3333 जारी किए.

ये भी पढ़ें-IIIT Faculty Recruitment: IIIT में भर्ती नियम बदला, अब कभी भी कर सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Amazon Fresher Hiring: Google, Microsoft और Amazon में फ्रेशर्स को कैसे मिलती है नौकरी, शुरुआती सैलरी कितनी?

Amazon Fresher Hiring: देश के लाखों इंजीनियरिंग और टेक छात्रों का सपना Google, Microsoft और Amazon जैसी दुनिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई

AICTE Fellowship 2026: देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बेहद शानदार…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

RRB NTPC 2026: रेलवे NTPC आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स

 Free AI Course: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top