• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Madison Huang: क्या करती हैं जेनसन हुआंग की बेटी, उन्होंने कहां से की है पढ़ाई?
Image

Madison Huang: क्या करती हैं जेनसन हुआंग की बेटी, उन्होंने कहां से की है पढ़ाई?


दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia इन दिनों अपने सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे को लेकर चर्चा में है. 33 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले जेनसन ने 12 नवंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके अचानक कंपनी छोड़ने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि Nvidia की कमान आगे किसके हाथ में होगी. 12 नवंबर को Nvidia ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि जेनसन ने कंपनी के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है.

इस घटनाक्रम के पीछे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद बताए जा रहे हैं. इस्तीफे के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई है. Nvidia का बोर्ड नए स्थायी CEO की तलाश कर रहा है. इसी बीच जेनसन की बेटी मैडिसन हुआंग का नाम भी चर्चा में आ गया है. इसकी वजह सिर्फ उनका पारिवारिक रिश्ता नहीं, बल्कि Nvidia में उनकी अहम भूमिका भी है. दिलचस्प बात यह है कि मैडिसन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में आने से पहले शेफ बनने की ट्रेनिंग ली थी और लग्जरी फैशन इंडस्ट्री में भी काम किया है.

मैडिसन हुआंग Nvidia में सीनियर डायरेक्टर है

मैडिसन हुआंग Nvidia के संस्थापक जेनसन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी हुआंग की बेटी हैं. वह फिलहाल Nvidia में सीनियर डायरेक्टर के पद पर काम कर रही हैं. उनकी जिम्मेदारी कंपनी के फिजिकल AI प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रोडक्ट और टेक्निकल मार्केटिंग का काम संभालना है. फिजिकल AI ऐसी तकनीक है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वास्तविक दुनिया में काम करने वाली मशीनों, रोबोट और औद्योगिक सिस्टम से जोड़ा जाता है. इस क्षेत्र में Nvidia Omniverse, Cosmos और Isaac जैसे प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है. मैडिसन की भूमिका इन तकनीकों को इंडस्ट्री और कस्टमर्स तक पहुंचाने के प्लान तैयार करने से जुड़ा है.

शेफ बनने की भी ली ट्रेनिंग

मैडिसन की पढ़ाई और करियर की शुरुआत किसी सामान्य टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल की तरह नहीं हुई. उन्होंने साल 2012 में Culinary Institute of America से Culinary Arts की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह फ्रांस के मशहूर संस्थान Le Cordon Bleu पहुंचीं, जहां उन्होंने पेस्ट्री बनाने की ट्रेनिंग ली. इसके अलावा उन्होंने लंदन में वाइन मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी पढ़ाई भी की. मैडिसन ने अमेरिका के अलग-अलग शहरों में प्रोफेशनल किचन में काम किया और सोमेलियर यानी वाइन विशेषज्ञ के तौर पर भी ट्रेनिंग हासिल की है. हालांकि उनका करियर सिर्फ फूड इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने आगे चलकर लंदन बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग और स्ट्रैटेजी में MBA किया. इसके साथ ही London School of Economics से डेटा साइंस और MIT Sloan School of Management से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े एग्जीक्यूटिव कोर्स भी किए.

यह भी पढ़ें: Marriages Course: अब शादी से पहले भी करनी होगी तैयारी, जानें क्या हैं गोवा का Marriage Readiness Course?

Louis Vuitton में भी कर चुकी हैं काम

टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आने से पहले मैडिसन ने लग्जरी ब्रांड्स की दुनिया में भी अनुभव हासिल किया. साल 2015 में उन्होंने फ्रांस के लग्जरी ग्रुप LVMH के साथ काम करना शुरू किया. इस ग्रुप में Louis Vuitton, Dom Pérignon और Veuve Clicquot जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं. उन्होंने यहां मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े काम किए और करीब चार साल तक इस इंडस्ट्री में अनुभव हासिल किया. इसके बाद उन्होंने टेक्नोलॉजी और बिजनेस मैनेजमेंट की दिशा में अपना फोकस बढ़ाया.

ऐसे पहुंचीं पिता की कंपनी Nvidia

मैडिसन ने साल 2020 में Nvidia के साथ अपना सफर शुरू किया. शुरुआत में उन्होंने कंपनी में MBA इंटर्न के तौर पर एंटरप्राइज मार्केटिंग और स्ट्रैटेजी से जुड़े काम किए. धीरे-धीरे उन्हें प्रोडक्ट मार्केटिंग और Omniverse प्लेटफॉर्म से जुड़ी जिम्मेदारियां मिलीं. आज वह कंपनी के फिजिकल AI बिजनेस से जुड़े अहम काम संभाल रही हैं. वह कई मौकों पर अपने पिता के साथ अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में भी नजर आई हैं.

क्या मैडिसन बन सकती हैं Nvidia की अगली CEO?

जेनसन के इस्तीफे के बाद मैडिसन के नाम को लेकर उत्तराधिकारी की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. उनके भाई स्पेंसर हुआंग भी Nvidia में रोबोटिक्स डिवीजन से जुड़े हैं. वहीं मैडिसन के पति निको कैप्रेज भी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं. हालांकि अभी तक Nvidia ने मैडिसन को अगला CEO बनाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वह फिलहाल सीनियर डायरेक्टर के पद पर हैं. जेनसन पहले भी कह चुके हैं कि उनके बच्चों को कंपनी का नेतृत्व हासिल करने के लिए अपनी योग्यता साबित करनी होगी.

यह भी पढ़ें: Semiconductor Engineering: सेमीकंडक्टर चिप बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, 12वीं के बाद कैसे बनाएं करियर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Amazon Fresher Hiring: Google, Microsoft और Amazon में फ्रेशर्स को कैसे मिलती है नौकरी, शुरुआती सैलरी कितनी?

Amazon Fresher Hiring: देश के लाखों इंजीनियरिंग और टेक छात्रों का सपना Google, Microsoft और Amazon जैसी दुनिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई

AICTE Fellowship 2026: देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बेहद शानदार…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

RRB NTPC 2026: रेलवे NTPC आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स

 Free AI Course: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top