• Home
  • ताजा खबरें
  • यूपी चुनाव: सीटों के बंटवारे पर सपा विधायक की दो टूक, कांग्रेस को नसीहत!
Image

यूपी चुनाव: सीटों के बंटवारे पर सपा विधायक की दो टूक, कांग्रेस को नसीहत!


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सियासी खींचतान शुरू हो गई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बैठकों का दौर जारी है.  कांग्रेस अमेठी और रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर दावेदारी कर रही है, लेकिन अब समाजवादी पार्टी के एक और विधायक ने कांग्रेस की इस दावेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

बछरावां से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने साफ कहा है कि कांग्रेस को सीटों की मांग अपने जनाधार और जीतने की क्षमता के आधार पर करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि रायबरेली में समाजवादी पार्टी के चार विधायक हैं और इन सीटों पर पार्टी आज भी जीतने की स्थिति में है. ऐसे में जहां सपा मजबूत है, वहां कांग्रेस को सीटों की दावेदारी नहीं करनी चाहिए. 

श्याम सुंदर भारती ने समझाया बंटवारे का फार्मूला 

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर मंथन शुरू हो चुका है. कांग्रेस की ओर से अमेठी और रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की चर्चा है. इसी बीच सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कांग्रेस को सीटों के बंटवारे का फार्मूला समझाया है. 

श्याम सुंदर भारती का कहना है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा केवल राजनीतिक दावेदारी के आधार पर नहीं, बल्कि जीत की संभावनाओं को देखकर होना चाहिए. रायबरेली में समाजवादी पार्टी के चार विधायक मौजूद हैं और पार्टी इन सीटों पर अपनी मजबूत स्थिति रखती है. 

‘कांग्रेस को क्षमता के अनुसार ही मांगनी चाहिए सीट’

सपा विधायक ने यह भी कहा कि जिन दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, वहां भी हार का अंतर बहुत कम था. ऐसे में कांग्रेस को उन सीटों पर दावेदारी करनी चाहिए, जहां उसके प्रत्याशियों के जीतने की संभावना अधिक हो. 

उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस को अपने जनाधार और सीट जिताने की क्षमता देखकर ही सीटें मांगनी चाहिए. अगर जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करके सीटों का बंटवारा किया गया तो यह गठबंधन के लिए गलत निर्णय साबित हो सकता है. 

रायबरेली में सीटों के बंटवारे पर फंसेगा पेंच?

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस की सीटों को लेकर दावेदारी पर अपनी बात रखी थी. अब बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के बयान से साफ है कि रायबरेली में सीटों के बंटवारे को लेकर स्थानीय सपा विधायकों की अपनी दलील है. 

हालांकि, अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ही करना है, लेकिन सवाल यही है कि क्या कांग्रेस रायबरेली में सपा के मौजूदा विधायकों वाली सीटों पर अपनी दावेदारी छोड़ेगी?

रायबरेली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सियासी तस्वीर अभी साफ नहीं है, लेकिन सपा विधायकों के लगातार सामने आ रहे बयान गठबंधन के भीतर स्थानीय दावेदारियों को जरूर सामने ला रहे हैं. अब देखना होगा कि कांग्रेस अपनी सभी सीटों पर दावेदारी के रुख पर कायम रहती है या फिर समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायकों और जमीनी समीकरणों को ध्यान में रखकर कोई बीच का रास्ता निकाला जाता है. 

जहूराबाद सीट छोड़ेंगे, अकबरपुर से लड़ेंगे चुनाव, abp न्यूज़ शिखर सम्मेलन में ओपी राजभर का ऐलान

 



Source link

Related Posts

‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोली JDU

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी किया है. इसे लेकर जेडीयू ने उन…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अरविंद केजरीवाल बोले, ‘भगवंत मान को दोबारा CM बनाना है, सारे वादे पूरे किए’

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (26 नवंबर) को महारैली की. इस दौरान आम आदमी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

MHT-CET में गड़बड़ी को लेकर कमिश्नर से मिले रोहित पवार, जांच की मांग की

महाराष्ट्र में MHT-CET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामले को लेकर NCP…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अमेठीः यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हजारों कार्यकर्ता BSP में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top