• Home
  • ताजा खबरें
  • कोई मुसलमान यूपी का CM क्यों नहीं बनता? कांग्रेस इमरान मसूद ने दिया ये जवाब
Image

कोई मुसलमान यूपी का CM क्यों नहीं बनता? कांग्रेस इमरान मसूद ने दिया ये जवाब


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर जवाब दिया है. एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में इमरान मसूद ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से लेकर चंद्रशेखर आज़ाद के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद को अपना छोटा भाई भी बताया. 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जब शिखर सम्मेलन में ये सवाल पूछा गया कि यूपी कि यूपी में कोई मुसलमान मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? तो इसके जवाब में मसूद ने कहा कि “बदकिस्मती है, मैं इसे बदकिस्मती कहूंगा…क्यों नहीं बन सकता…? 

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर दिया जवाब

एक और सवाल में जब इमरान मसूद से पूछा गया कि औवैसी ये तो कहते हैं कि अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा लेकिन, गठबंधन का सीएम फेस चंद्रशेखर को बताते हैं तो इस पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इससे कुछ नहीं होता. मसूद ने कहा कि “कल को मैं कह दूं कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा तो क्या मैं बन जाऊंगा? या मैं कहूं कि मैं इसे मुख्यमंत्री बनाऊंगा तो ऐसा नहीं होगा? इस गठबंधन को कोई बड़ा असर नहीं होगा.  

‘PM हमारे आदर्श हैं…’, दिल्ली-लखनऊ में टकराव पर बोले CM योगी

आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को इमरान मसूद ने अपना छोटा भाई बताया और कहा कि “वो मेरे छोटे भाई हैं. आज वो सांसद बन गया है लेकिन, मेरा उसके परिवार से संबंध आज से नहीं है. 2007 में जब मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो उसका भाई भगत मेरा एजेंट था वहां पर, वो मेरा छोटा भाई है. चंद्रशेखर के दलित वोट काटने पर कहा कि आपको कैसे पता कि वो मेरा दलित वोट काटेगा? 

मायावती को लेकर भी किया ये दावा

इमरान मसूद ने दावा किया कि इस बार यूपी में काँग्रेस का वोटबैंक 32 से ऊपर चला जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर बहनजी (बसपा अध्यक्ष मायावती) कमरे से निकल जाए तो प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. बहनजी के एक कमरे में बैठने की वजह से पूरे एक मिशन ने दम तोड़ दिया है. 



Source link

Related Posts

‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोली JDU

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी किया है. इसे लेकर जेडीयू ने उन…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अरविंद केजरीवाल बोले, ‘भगवंत मान को दोबारा CM बनाना है, सारे वादे पूरे किए’

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (26 नवंबर) को महारैली की. इस दौरान आम आदमी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

MHT-CET में गड़बड़ी को लेकर कमिश्नर से मिले रोहित पवार, जांच की मांग की

महाराष्ट्र में MHT-CET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामले को लेकर NCP…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अमेठीः यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हजारों कार्यकर्ता BSP में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top