• Home
  • खेल समाचार
  • राहुल द्रविड़ के पूर्व साथी की पंजाब किंग्स में एंट्री, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव
Image

राहुल द्रविड़ के पूर्व साथी की पंजाब किंग्स में एंट्री, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव


IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होने वाला है. पारस महाम्ब्रे टीम के नए गेंदबाजी कोच, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स में काम कर चुके राजीव कुमार अगले सीजन फील्डिंग कोच का भार संभालते नजर आ सकते हैं. PBKS के कोचिंग स्टाफ में पारस और राजीव, रिकी पोंटिंग को जॉइन करेंगे, जो अगले सीजन भी पंजाब टीम के हेड कोच बने रहेंगे.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे अब पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच बनने वाले हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स की जगह लेंगे. वहीं राजीव कुमार फील्डिंग कोच बनेंगे, वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की जगह लेंगे. हैडिन और होप्स ने पिछले महीने ही पंजाब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ है.

पारस म्हाम्ब्रे की बात करें तो वह मुंबई इंडियंस टीम में रिकी पोंटिंग के साथ काम कर चुके हैं. 2021-2024 तक भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रहे, उस समय उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड के अंडर काम किया था. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और उससे एक साल पहले टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. पारस के पास खूब सारा कोचिंग का अनुभव है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने बहुत सुधार किया है. हालांकि वह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. IPL 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने केवल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया था. इस बार हार्दिक पांड्या भी पंजाब टीम के लिए खेलेंगे, जो मुंबई इंडियंस छोड़कर PBKS में आए हैं. उनकी जगह अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में चले गए हैं.

पंजाब किंग्स की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट

रिटेंशन लिस्ट – श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पंड्या (ट्रेड), मार्को जानसेन, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, मुशीर खान, बेन ड्वारशुइस, हरप्रीत बराड, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह

रिलीज लिस्ट – नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, पाइला अविनाश, मिचेल ओवेन, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद

यह भी पढ़ें:

WTC फाइनल में जाने का क्या है नियम? जानें टीम इंडिया के कितने चांस



Source link

Related Posts

19 छक्के 7 चौके, प्रियांश आर्य ने 68 गेंद में 181 रन ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

6 महीने भी नहीं रुका ऑस्ट्रेलिया, सैंडपेपर के बाद ‘मिंट’ से बॉल टेम्परिंग; फिर खुली पोल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट गलत कारणों से विवादों में घिरा है. सैंडपेपरगेट विवाद उस्मान ख्वाजा के खुलासे के बाद आरोपों…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

ICC ने दिया शुभमन गिल को झटका, ‘लार’ पर बैन हटाने से इनकार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2020 में लार के इस्तेमाल से गेंद को चमकाने पर अस्थायी रूप से…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल तीसरे पायदान पर; एक ने बनाए 188

भारत के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया. वह टी20 फॉर्मेट में…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top