• Home
  • ताजा खबरें
  • सीट शेयरिंग पर सपा सांसद बोले, ‘यूपी की जनता चाहती है कि हम कांग्रेस से…’
Image

सीट शेयरिंग पर सपा सांसद बोले, ‘यूपी की जनता चाहती है कि हम कांग्रेस से…’


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अभी फाइनल नहीं हुई. इस बीच सीट बंटवारे को लेकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वक्त का तकाजा है कि हमें साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि जमीनी हकीकत को देखकर बात करेंगे तो गठबंधन करने में सहूलियत होगी.

राम गोपाल यादव के बयान पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, “प्रोफेसर राम गोपाल एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं और सब कुछ बहुत अच्छे से समझते हैं. जहां तक ​​गठबंधन की बात है, उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें. वक्त का तकाजा है कि हमें साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए. मैं समझता हूं कि कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन आाखिर में गठबंधन जरूर होगा.”

‘कांग्रेस अगर जमीनी हकीकत को समझेगी तो नतीजे अच्छे आएंगे’

उन्होंने आगे कहा, ”मैं कांग्रेस पार्टी के लोगों से विनम्र आग्रह करना चाहूंगा कि अगर वो जमीनी हकीकत को समझेंगे और व्यावहारिक बात करेंगे, तो गठबंधन में भी सहूलियत होगी और इसके नतीजे भी अच्छे आएंगे, इसलिए कुल मिलाकर वास्तविकता से हमें दूर नहीं जाना चाहिए. गठबंधन जब होता है तो उसके कुछ मानक होते हैं, अलायंस उसी पैमाने के आधार पर होता है. अगर हम व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो ज्यादा अच्छा है. कांग्रेस के लोग जमीनी हकीकत को देखकर ही बात करें तो गठबंधन आसानी से हो जाएगा.”

सपा-कांग्रेस की बैठक के बाद क्या बोले राम गोपाल यादव?

सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मंगलवार (24 नवंबर) को सपा और कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई. इसके बाद सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि दोनों दलों के बीच बातचीत आगे भी जारी रहेगी. 2-3 दिन में कांग्रेस की ओर से जवाब मिलने की उम्मीद है. उन्होंने ये भी कहा कि बहुत ही सकारात्मक तरीके से बात हुई.

पंजाब में बीजेपी-अकाली गठबंधन पर क्या बोले सपा सांसद?

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर, सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, “यह बड़े भाई और छोटे भाई का सवाल नहीं है बल्कि, यह अवसरवादियों का गठबंधन है. जब किसान आंदोलन हुआ था तो सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर केंद्र में मंत्री थीं. इन्होंने किसानों के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था. वो मसले ज्यों के त्यों बने हुए हैं. तो आज क्या ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गईं कि जिसकी वजह से ये दोबारा गठबंधन कर रहे हैं. 

उन्होंने ये भी कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. लोगों ने इनको देखा है और परखा है, ये सत्ता के लिए गठबंधन कर रहे हैं. ये जनता के हितों के लिए गठबंधन नहीं कर रहे हैं. जनता ऐसे किसी भी गठबंधन को नकार देगी.

अकाली दल से BJP के गठबंधन पर अखिलेश यादव बोले, ‘किसी ना किसी का…’



Source link

Related Posts

AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है. अख्तरुल ईमान…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

शरद पवार जन्मदिन पर राजनीति से लेंगे संन्यास? CM फडणवीस ने दिया ऐसा जवाब

शरद पवार आगामी 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘CM के दबाव में चुनाव आयोग बढ़ाने जा रहा 3 करोड़ वोट’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की भूमिका…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

मेरठ में पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा, 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली पुलिस और…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top