• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • एमी अवॉर्ड हारने के बाद वीर दास ने किया रिएक्ट, बोले- मैं इतना भाग्यशाली नहीं था
Image

एमी अवॉर्ड हारने के बाद वीर दास ने किया रिएक्ट, बोले- मैं इतना भाग्यशाली नहीं था


कॉमेडियन वीर दास मंगलवार को 2026 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में शामिल हुए. उन्हें नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल, ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’, कॉमेडी के लिए बेस्ट कॉमेडी सीरीज़  कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. हालांकि, वो ये अवॉर्ड हार गए. वो अर्जेंटीना की ‘डिविसियन पलेर्मो – सीजन 2’ से हार गए.

अवार्ड हारने के बाद वीर दास ने अब रिएक्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने इस हार को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा- हैलो, मैं इतना भाग्यशाली नहीं था कि इस साल एमी अवॉर्ड जीत पाता. लेकिन दुनिया के सामने नया डिजाइनर लॉन्च करने के लिए मुझे गर्व हैं. जब मेरे साथ बड़ी घटनाएं होती हैं तो किसी को भी मुझसे फैशन को लेकर कोई उम्मीद नहीं होती है, तो मैं किसी न्यूकमर को ढूंढ़ता हूं और उन्हें पैसे देता हूं और उन्हें प्लेटफॉर्म देता हूं.

अपने लुक को लेकर वीर दास ने किया रिएक्ट

आगे उन्होंने लिखा, ‘मोहिका धवन से मिलिए. ये लखनऊ से हैं. इनके शब्दों में एक ऐसा मॉडर्न मेंसवियर लुक तैयार किया गया जिसमें लखनऊ की चिकनकारी को मॉडर्न रेड कार्पेट के साथ जोड़ा. क्योंकि चिकनकारी के लिए रेड कार्पेट मोमेंट बनता है. 12 कारीगरों ने लुक को तैयार किया. जिनमें से 8 कारीगरों ने सिर्फ 3 दिनों में 120 घंटे लगाकर कढ़ाई का काम किया.’ इसी के साथ वीर दास ने एमी अवॉर्ड्स में पहने हुए आउटफिट में फोटो पोस्ट की.

ये भी पढ़ें- कॉलीवुड 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: नंबर वन पर रजनीकांत, इस एक्टर से पिछड़े विजय

इस साल एमी अवॉर्ड में इंटरनेशनल पहचान पाने के लिए दो एंट्रीज शामिल थी. 2023 में वीर ने नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड जीता था. इस साल भी उन्हें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वो हार गए.

बता दें कि वीर दास इंडियन कॉमेडियन, एक्टर और म्यूजिशियन हैं. स्टैंडअप कॉमेडी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. ‘बदमाश कंपनी’, ‘डेल्ही बेली’ और ‘गो गोवा गोन’ जैसी फिल्में की. उन्होंने नेटफ्लिक्स स्पेशल Abroad Understanding में परफॉर्म किया.



Source link

Related Posts

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, दिखीं 3 जेनरेशन की उलझी हुई 6 लव स्टोरीज

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ काफी खबरों में बना है. इंडिया में सीरीज को लेकर विवाद भी…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘रामायण’ इंडिया में 950 करोड़ के पार, 19वें दिन ‘स्त्री 2’-‘एनिमल’ समेत 7 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज को 19 दिनों का…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

इंडस्ट्री में 6 साल काम करने बाद भी बाबिल खान ऑडिशन से होते हैं नर्वस, एक्सपीरियंस को लेकर भी किया रिएक्ट

एक्टर बाबिल खान को इंडस्ट्री में 6 साल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अब फिल्म सेट पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top