• Home
  • खेल समाचार
  • टीम इंडिया को 306 रन से मिली जीत, चेज में नेपाल 26 पर ऑलआउट; प्रिंस-हर्षित का कहर
Image

टीम इंडिया को 306 रन से मिली जीत, चेज में नेपाल 26 पर ऑलआउट; प्रिंस-हर्षित का कहर


इंडिया-ए ने 2026 राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला. शुक्रवार (20 नवंबर) को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया को 306 से बहुत बड़ी जीत मिली. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. टीम के लिए तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शतकीय पारियां खेलीं. जवाब में चेज के लिए उतरी नेपाल की टीम 11.3 ओवर में सिर्फ 26 रन पर ऑलआउट हो गई. यह लिस्ट-ए के इतिहास का चौथा सबसे छोटा टोटल रहा. इस पारी में भारत के लिए प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. हर्षित राणा को 4 सफलताएं मिलीं. बाकी एक विकेट शाहबाज अहमद ने अपनी झोली में डाला. 

मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. पहले बैटिंग करने वाली टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया ने सिर्फ 42 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. वैभव सूर्यवंशी (26), अभिषेक शर्मा (09) और आयुष बदोनी (02) आउट हो गए. इस स्कोर को देखकर लगा कि भारत के लिए 200 का टोटल बनाना भी मुश्किल हो जाएगा. अगर टीम इंडिया 200 के आसापास स्कोर करती है, तो नेपाल से उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है, लेकिन हुआ बिल्कुल उलट. 

42 पर 3 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया ने बनाया बड़ा टोटल 

42 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में 300 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. चौथे नंबर के तिलक वर्मा ने 107 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. पांचवें नंबर के कुमार कुशाग्र ने 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 206 (191 गेंद) रन की साझेदारी की, जिससे टीम को 300 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने मदद मिली. 

चेज में नेपाल का बुरा हाल 

चेज में नेपाल का बहुत बुरा हाल देखने को मिला. टीम 12वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई वो सिर्फ 26 रन पर. मैदान पर उतरे टीम के सभी 11 बल्लेबाजों कोई दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. पवन सर्राफ और राशिद खान ने 6-6 रनों की सबसे बड़ी पारियां खेलीं. टीम के 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके, यानी जीरो पर ही आउट हो गए.

 

यह भी पढे़ं: एशिया कप राइजिंग स्टार्स: क्या तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र का शतक इंटरनेशनल करियर में जुड़ेगा?



Source link

Related Posts

एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, नेपाल के खिलाफ बत्ती गुल; 50 ओवर मैच पड़ा भारी

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंडिया-ए के लिए 2026 राइजिंग स्टार एशिया कप में खले रहे हैं. टूर्नामेंट में…

ByByPUJA KUMARI Nov 21, 2026

हार्दिक के आने से पंजाब किंग्स को क्या होगा फायदा? कोच रिकी पोंटिंग ने बताया

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में आ गए…

ByByPUJA KUMARI Nov 21, 2026

42 पर 3 विकेट, फिर तिलक-कुशाग्र ने लगाए शतक; भारत ने नेपाल के सामने बनाए 332

राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में इंडिया-ए अपने पहले मुकाबले के लिए नेपाल के सामने है. दोहा में…

ByByPUJA KUMARI Nov 21, 2026

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: क्या तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र का शतक इंटरनेशनल करियर में जुड़ेगा?

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंडिया-ए के लिए शतकीय पारियां खेलीं. दोनों…

ByByPUJA KUMARI Nov 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top