• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • जेल में 6 साल बिताने वाले मिस्त्र के लेखक को US ने दिया अवॉर्ड, लेकिन वीजा से किया इनकार
Image

जेल में 6 साल बिताने वाले मिस्त्र के लेखक को US ने दिया अवॉर्ड, लेकिन वीजा से किया इनकार


मिस्र के लेखक अब्देलरहमान अल-गेंडी को अमेरिका के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मानों में से एक मिला है. अल-गेंडी को उनकी  किताब हुना: ए मेमॉयर ऑफ रेवोल्यूशन, प्रिजन, एंड बिकमिंग के लिए 2026 का नेशनल बुक अवार्ड फॉर नॉन-फिक्शन दिया गया. नेशनल बुक अवार्ड पुरस्कार की घोषणा 18 नवंबर को न्यूयॉर्क के सिप्रियानी वॉल स्ट्रीट में आयोजित 77वें नेशनल बुक अवार्ड्स समारोह में की गई.

लॉस एंजिल्स टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक अब्देलरहमान अल-गेंडी न्यूयॉर्क में आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके.  अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें विज़िटर वीज़ा देने से इनकार कर दिया. इससे पहले  वे अप्रैल 2025 में अमेरिका छोड़कर यूनाइटेड किंगडम चले गए थे, क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें वापस मिस्र भेज दिया जाएगा, जहां वे पहले एक राजनीतिक कैदी के रूप में 6 साल से अधिक समय बिता चुके थे.

लेखक ने मैसेज में क्या कहा?

होगार्थ पब्लिकेशन की तरफ से एडिटर हेलेन थॉमाइड्स ने अब्देलरहमान अल-गेंडी की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया. हालांकि, इस दौरान लेखक ने एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर आप इसे सुन रहे हैं तो समझ लीजिए कि मेरा बरसों पुराना सपना सच हो गया है. मैं आपके साथ इस पल का आनंद लेने के लिए वहां मौजूद नहीं हूं. उन्होंने याद करते हुए बताया कि मिस्र की जेल में रहते हुए वे अक्सर सोचते थे कि एक दिन वे अपने अनुभवों पर एक संस्मरण लिखेंगे. बाद में उन्हें उम्मीद जगी कि शायद उनकी इस किताब को कोई पुरस्कार मिल जाए. उन्हें यह सम्मान तो मिला, लेकिन वे इसे लेने के लिए वहाँ मौजूद नहीं रह सके.

किताब में किस बात का जिक्र है?

हुना: ए मेमॉयर ऑफ रेवोल्यूशन, प्रिज़न, एंड बिकमिंग में अल-गेंडी की कहानी है. यह किताब साल 2011 के जेल के दिनों, निजी रिश्तों, परिवार और अपने जीवन को फिर से संवारने के उनके प्रयासों के बारे में है. नेशनल बुक फाउंडेशन के जजों ने किताब को जीवित रहने और संघर्ष करने की कहानी बताया है. किताब का शीर्षक अरब विरोध प्रदर्शनों के गीत सफा नबका हुना है, जिसका जिसका मतलब हम यहीं रहेंगे है.

 



Source link

Related Posts

अमेरिका में साइबर सुरक्षा प्रमुख सीन केर्नक्रॉस बर्खास्त, ट्रंप ने भी दी मंजूरी

अमेरिका में साइबर सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 21, 2026

शेनझेन समिट: पुतिन-शी जिनपिंग के क्लब में क्यों नहीं शामिल हुए PM मोदी? जानें भारत के लिए मायने

चीन में शेनझेन समिट खत्म हो चुकी है. दुनिया को शांति का भरोसा दिलाया गया है. लेकिन भारत…

ByByPUJA KUMARI Nov 21, 2026

Explained: ब्रेक्सिट का साया हटेगा? UK-EU समझौते से मेक इन इंडिया और FTA को फायदा कैसे

2016 में ब्रिटेन ने जनमत संग्रह के जरिए यूरोपीय संघ (EU) से अलग होने का फैसला किया था,…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय को 19 साल की जेल, US कोर्ट का फैसला

अमेरिका की संघीय अदालत ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिकी धरती पर हत्या की नाकाम साजिश…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top