• Home
  • ताजा खबरें
  • UP चुनाव: बीजेपी का नया दांव, वोटर्स को साधने राजस्थान से भेजी गईं 50 महिला कार्यकर्ता
Image

UP चुनाव: बीजेपी का नया दांव, वोटर्स को साधने राजस्थान से भेजी गईं 50 महिला कार्यकर्ता


यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अभी से माइक्रो लेवल पर रणनीति तैयार करना शुरू कर दी है. पार्टी ने कार्यकर्ताओं की फौज उतारनी शुरू कर दी है. इसके तहत राजस्थान से आज करीब पचास महिला कार्यकर्ताओं की फौज जयपुर से यूपी की राजधानी लखनऊ भेजी गई है. 

राजधानी लखनऊ में इन्हें तीन दिनों तक ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद कुछ विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा. विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यह महिला कार्यकर्ता वहां की महिला वोटर्स से संपर्क साधेगी और उन्हें यह संदेश देने की कोशिश करेंगी कि सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से ही बाहर के प्रदेशों से आने वाली महिलाएं खुद को यूपी में सुरक्षित महसूस कर रही हैं और प्रचार भी कर रही हैं. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. 

ढोल नगाड़ों के बीच जयपुर से रवाना हुई टोली

राजस्थान में बीजेपी ने आज पहले चरण में तकरीबन 50 महिला कार्यकर्ताओं को यूपी चुनाव के लिए रवाना किया है. ढोल नगाड़ों के बीच इन्हें जयपुर के पार्टी कार्यालय से रवाना किया गया. बस पर सवार होते वक्त इन पर फूल बरसाए गए. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी खास तौर पर मौजूद रहे. 

उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और साथ ही कहा कि यूपी में पहले महिलाएं घर से बाहर कदम रखने में डरती थी, लेकिन अब राजस्थान की महिलाएं भी प्रचार के लिए निडर होकर वहां जा रही है. महिला कार्यकर्ताओं की टोली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर की अगुवाई में जयपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई है. 

राजस्थान से यूपी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की टोली प्रचार और जनसंपर्क के लिए जाएगी. विधानसभा क्षेत्रों में भेजने से पहले इन्हें राजधानी लखनऊ में फेज वाइज ट्रेनिंग दी जाएगी. इन्हें यह बताया जाएगा कि किस तरह से महिलाओं के बीच जाना है और उनसे सीधे तौर पर संवाद करते हुए कानून व्यवस्था में सुधार और महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में उन्हें बताना है.

टोली का नेतृत्व कर रही राखी राठौर ने क्या कहा?

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर का कहना है कि राजस्थान की महिलाएं यूपी में डंका बजा कर आएंगी और तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी. प्रचार और जनसंपर्क के लिए गई महिलाओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा था. 

कांग्रेस ने इसको लेकर साधा निशाना

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यूपी में बीजेपी अपना जानाधार खो चुकी है. पार्टी को इसका अंदाजा भी है, इसी वजह से अब दूसरे राज्यों से कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है. राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर स्वर्णिम चतुर्वेदी के मुताबिक यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन बेहद मजबूत है और सरकार बनाने जा रहा है. 

राजस्थान: IAS शिखर अग्रवाल पर ACB का शिकंजा, परिवार को सस्ते में दिलाए करोड़ों के विला!



Source link

Related Posts

CM योगी के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, यूपीसीडा ने बनाई योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

मां सावित्री देवी के निधन पर सीएम योगी भावुक, X पर किया ये पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पौड़ी स्थित…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

‘तुम लोग से बड़ा पाखंडी…’, राम कथा के बीच किस पर भड़के राजा भैया के पिता?

यूपी में चुनाव से पहले कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा की खूब चर्चा हो रही है. रघुराज प्रताप…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

दीपाली चौक और मजलिस पार्क जाने वालों के लिए बड़ी खबर, कल सुबह बदले हुए टाइम पर मिलेगी मेट्रो

‘कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक’ सेक्शन के लिए सिस्टम इंटीग्रेशन के काम के कारण, 21 नवंबर से मैजेंटा लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top