• Home
  • खेल समाचार
  • IPL 2027 Retention: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, MI ने इन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ
Image

IPL 2027 Retention: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, MI ने इन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ


मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने कुल 13 खिलाड़ियों का साथ छोड़ा है. इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे स्टार तेज गेंदबाज भी शामिल हैं. इसके अलावा टीम ने तमाम और खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है. बड़े रिलीज के साथ मुंबई का पर्स भी बढ़ गया है, जिससे टीम 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगा सकती है. 

रिटेन लिस्ट जारी करने से पहले मुंबई ने पंजाब किंग्स के साथ बड़ा ट्रेड किया था. फ्रेंचाइजी ने कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपना हिस्सा बना लिया है. हार्दिक आगामी सीजन में पंजाब के लिए खेलेंगे, जबकि अर्शदीप अब मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनेंगे. 

खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद मुंबई के पास 32.60 करोड़ रुपये का पर्स हो गया है. टीम के पास कुल 9 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. 

हालांकि फ्रेंचाइजी ने अपने तमाम कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जिसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. अभी टीम के पास कप्तानी का सिरदर्द भी है. हार्दिक पिछले सीजन में कप्तान थे, लेकिन वह ट्रेड होकर पंजाब में जा चुके हैं.

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 

अर्शदीप सिंह (ट्रेड होकर आए), अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स. 

मुंबई इंडिंस के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, केशव महाराज, अथर्व अंकोलेकर, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकेन, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज और रुचित अहीर. 

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

मुंबई की तरफ से पिछले सीजन यानी IPL 2026 में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. टीम ने प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रहते हुए समाप्त किया था. मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 लीग मैच जीते थे. बाकी 10 में हार का सामना किया था. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 Retention: गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, GT ने 6 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ



Source link

Related Posts

CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर बाहर; कार्तिक शर्मा रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 Retention: पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, देखें PBKS ने किन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

पंजाब किंग्स ने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. टीम ने विदेशी स्टार तेज गेंदबाज लॉकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

KKR ने मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, कैमरून ग्रीन रिटेन; देखें लिस्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 Retention: गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, GT ने 6 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने 6…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top