• Home
  • खेल समाचार
  • NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया पांचवें वनडे में हार का कारण, पिच को भी ठहराया दोषी
Image

NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया पांचवें वनडे में हार का कारण, पिच को भी ठहराया दोषी


भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में पांचवां वनडे खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 22 रनों से जीता. भारत ने इस मुकाबले में पहले खेलने के बाद सिर्फ 209 रन बनाए थे. जवाब में एक समय कीवी टीम का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था. ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. न्यूजीलैंड की टीम महज 187 रनों पर ढेर हो गई. मैच के बाद न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सेंटनर ने अपनी टीम का हार का सबसे बड़ा कारण बताया. 

पांचवें वनडे में हार के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर उनके बल्लेबाज थोड़ी देर और टिके रहते, तो उनकी टीम जीत सकती थी. सैंटनर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “आज रात उन्होंने (भारत) बहुत अच्छी गेंदबाजी की. उनके चारों तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. श्रेयस ने उन्हें बहुत अच्छे से रोटेट किया. जाहिर है, उन्होंने अक्षर को रोके रखा, क्योंकि तेज गेंदबाज बहुत अच्छी लय में थे. साथ ही वे मिडल ओवर्स में लगातार विकेट भी निकालते रहे. अगर हम हर साझेदारी को थोड़ा और लंबा खींच पाते, तो मैच जीत जाते, लेकिन कुछ समय ऐसा भी आया जब बल्लेबाजी करना मुश्किल था. उन्होंने सही समय पर अर्शदीप और सिराज को वापस गेंदबाजी पर लगाया. कुल मिलाकर यह एक बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन था.”

उन्होंने यह भी कहा कि पिच के मिजाज और भारतीय गेंदबाजों की रणनीति के कारण बल्लेबाजों के लिए अपनी लय पाना मुश्किल हो गया था. कीवी कप्तान ने कहा, “पिच का बर्ताव थोड़ा अलग-अलग तरह का था (कहीं तेज तो कहीं धीमी). उन्होंने हमें काफी दबाव में रखा और बाउंस का भी बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया.”

उन्होंने आगे कहा, “हाफ-वे स्टेज (आधी पारी) पर मैं काफी खुश था. पिच पर शायद उतनी मदद नहीं थी जितनी हमने सोची थी. हमारे खिलाड़ियों ने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को अच्छे से ढाला. पिच थोड़ी धीमी थी, और जिस तरह से ‘बीस्ट’ (माइकल ब्रेसवेल) ने मिडल ओवर्स में गेंदबाजी की, वह लाजवाब था. हम लगातार विकेट निकालते रहे. मैं 209 रनों के स्कोर से काफी खुश था. अगर आप 3-1 की स्कोरलाइन को देखें, तो मुकाबला उससे कहीं ज्यादा करीबी था.”

सैंटनर आगे बोले, “आज और पिछले मैच में भी, अगर हम खेल को थोड़ा और आगे तक ले जा पाते. 50 ओवर के क्रिकेट में खासकर बल्लेबाजी के दौरान, हमारे पास काफी समय होता है. इसके अलावा अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका मिलना एक अच्छा अनुभव रहा. खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी भी उठाई, जो कि एक अच्छी बात है.”

यह भी पढ़ें- 

भारत ने ऐतिहासिक जीत से बनाए 4 रिकॉर्ड, 11 ODI सीरीज जीतने के बाद हारा न्यूजीलैंड



Source link

Related Posts

असहनीय दर्द और ‘सीताराम’ का जाप, PAK पर जीत के बाद आर्यवीर का बड़ा खुलासा; VIDEO 

आर्यवीर सहवाग हाल ही में समाप्त हुए 2026 अंडर-19 एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने थे.…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

इन बड़े-बड़े धुरंधरों को रिलीज करेगी CSK! देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 बहुत अच्छा नहीं रहा था. CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

’10 साल बाद विराट कोहली पछताएगा…’, कपिल देव के बयान से दुनिया हैरान; जानें क्या कहा

12 मई 2025 की तारीख, विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अंत कर दिया था. इंग्लैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top