• Home
  • ताजा खबरें
  • मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन
Image

मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर बम रखे जाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. आनन-फानन में रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. करीब तीन घंटे तक पूरे स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि, इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को डायल 112 के जरिए एक धमकी भरा फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने CSMT रेलवे स्टेशन पर बम रखने की बात कही. कॉलर ने 9420112655 मोबाइल नंबर से फोन किया था. रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी.

CNG Price Hike: मुंबईकरों को फिर महंगी CNG का झटका, रिक्शा-टैक्सी और आम लोगों की जेब पर बोझ

डॉग स्क्वॉड और BDDS की टीम ने की जांच

धमकी मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम को मौके पर भेजा गया. सुरक्षा टीमों ने रेलवे स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों की बारीकी से जांच की. इस दौरान स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी तरह के खतरे की आशंका को दूर किया जा सके.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का तलाशी अभियान रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पूरा हुआ. राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान स्टेशन परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई. इसके बाद रेलवे पुलिस की ओर से पूरे मामले की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी गई.

फिलहाल पुलिस धमकी भरा फोन करने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है. जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया था, उसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किसने दी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था.

महाराष्ट्र के गन्ना किसानों को मिलेगी खुशखबरी! 500 से 700 रुपये प्रति टन आर्थिक सहायता की मांग



Source link

Related Posts

यूपी के 26,720 परिषदीय स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट, योगी सरकार का ऐलान

योगी सरकार प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

राज ठाकरे पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, MNS चीफ को कहा उपद्रवी

छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर सियासत तेज हो गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

UP में मरीजों को मिलेगी सही अस्पताल की राह, योगी सरकार शुरू करेगी खास प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

दिल्ली: जहरीली हवा के बीच एयर प्यूरीफायर की बढ़ी बिक्री, CTI ने की GST घटाने की मांग

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जहरीली हवा से बचने के लिए अब…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top