Image

एलन मस्क के SpaceX का कारनामा! लॉन्च पैड के ऊपर हवा में ही कैच हुआ स्टारशिप


स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान शनिवार (14 नवंबर 2026) कक्षा में 22 घंटे की यात्रा पूरी करके वापस लौट चुका है.  इसे टेक्सास के उसी लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म की मदद से पकड़ लिया गया, जहां से एक दिन पहले इसने उड़ान भरी थी. हवा में ही अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक रिकवर करने का यह पहला मामला है. यह शानदार लैंडिंग एलन मस्क के पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट सिस्टम को विकसित करने के प्रयासों में एक बड़ा मील का पत्थर है. हालांकि, स्पेसएक्स अपने रॉकेट के दोनों हिस्सों को वापस सुरक्षित पाने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका, क्योंकि शुक्रवार को लॉन्च के कुछ ही समय बाद सुपर हैवी बूस्टर में विस्फोट हो गया था.

स्टेनलेस स्टील से बना यह अंतरिक्ष यान बादलों को चीरते हुए स्पेसएक्स की स्टारबेस फैसेलिटी के ऊपर नीचे आया. इसने सीधे खड़े होने के लिए अपने इंजन दोबारा चालू किए और धीरे-धीरे नीचे उतरकर लॉन्च टॉवर की उन मैकेनिकल आर्म के बीच आ गया, जिन्हें मेकाज़िला कहा जाता है. पकड़े जाने के बाद इसके इंजन बंद हो गए और अंतरिक्ष यान जमीन से कुछ ऊपर हवा में ही लटका रह गया.

स्पेसएक्स ने शेयर की वीडियो

स्पेसएक्स ने इस ऐतिहासिक लैंडिंग का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें स्टारशिप को लॉन्च टॉवर की ओर नीचे आते और फिर विशाल मैकेनिकल आर्म की मदद से पकड़े जाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में रॉकेट को इन आर्म के बीच स्थिर होते और इंजन बंद होने के बाद जमीन से ऊपर लटके हुए देखा गया. इस फुटेज को शेयर करते हुए स्पेसएक्स ने लिखा कि मेकाज़िला ने स्टारशिप को पकड़ लिया! इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी स्पेसएक्स टीम को बधाई.  स्पेसएक्स के कमेंटेटर डैन ह्यूओट ने उत्साह के साथ कहा, “क्या आप विश्वास कर सकते हैं? इस देखिए ये कमाल है, यह वापस आ गया है!”



Source link

Related Posts

होर्मुज में अमेरिका की ‘घेराबंदी’, F-16 फाइटर जेट तैनात, ईरान को सीधी चुनौती

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान लगातार समुद्री इलाकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

भगोड़े ललित मोदी को ब्रिटेन ने दी नागरिकता, बोले- ‘यह नया घर’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और भारत से भगोड़े ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

ईरान के परमाणु खतरे के बीच नेतन्याहू की अपील, बोले- ‘इजरायल को बचाने के लिए साथ आएं’

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की सुरक्षा चुनौतियों और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

US के फ्लाइट सिस्टम में अभी भी दिक्कत? राउटर बना मुसीबत, हजारों उड़ानों में देरी

अमेरिका के फ्लाइट सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी, जिसकी वजह से 5 घंटे तक 20,000 से…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top