• Home
  • खेल समाचार
  • अब कितने दिन बाद है भारत का अगला ODI मैच? तारीख नोट करे लें रोहित-कोहली के फैन
Image

अब कितने दिन बाद है भारत का अगला ODI मैच? तारीख नोट करे लें रोहित-कोहली के फैन


बे ओवल में खेले गए पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने 5 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की. तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. इसी वेन्यू पर खेले गए पांचवें मैच में आज भारत ने 209 रनों को डिफेंड करते हुए 22 रन से जीत दर्ज की. विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस को अब अगली वनडे सीरीज का इंतजार है, क्योंकि दोनों दिग्गज भारत के लिए सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच 19 नवंबर से शुरू है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है, जिस पर सभी फैंस की नजरें रहेंगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा वापस अपने घर लौट जाएंगे, जो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

कब है भारत का अगला ODI मैच?

भारत की अगली वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ है, जो दिसंबर में शुरू होगी. ये सीरीज भारत में ही खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में है. यानी ये विराट कोहली और रोहित शर्मा का अगला इंटरनेशनल मैच होगा.

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम) और तीसरा वनडे अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा. न्यूजीलैंड में खेले गए वनडे मैच भारत में सुबह 7:30 बजे शुरू हो रहे थे. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के सभी मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे.

NZ के खिलाफ कैसा रहा ROKO का प्रदर्शन

विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. रोहित 0 बार शून्य पर आउट हुए. दूसरे मैच में 23 और आज 7 रन बनाकर आउट हुए. यानी 4 पारियों में उनके बल्ले से कुल 30 रन ही आए. कोहली ने पहले मैच में अर्धशतक (74) जड़ा, लेकिन इसके बाद 3 पारियों में कुल 12 ही रन बना पाए.

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की यूं दी बधाई, हो गया वायरल



Source link

Related Posts

रोहित और विराट का आखिरी ODI मैच, इमोशनल हुए दोनों दिग्गज; फैंस को कहा शुक्रिया

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा किया. पांच…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

टीम इंडिया के हाथ से गई ट्रॉफी, फाइनल में PAK ने बनाए 337 रन, कभी चेज नहीं हुआ इतना स्कोर

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 337 रन बना दिए हैं. पहले 30 ओवरों में पाकिस्तानी…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे? सीरीज के विजेता का होगा फैसला

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज रोमांचक मोड पर है. चार मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘भूल गया मैं…’, टॉस पर वैभव सूर्यवंशी को याद नहीं रही प्लेइंग 11; मजेदार वीडियो वायरल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार टीम की कप्तानी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top