• Home
  • ताजा खबरें
  • UP चुनाव: अखिलेश के सीट बंटवारे वाले बयान पर कांग्रेस बोली- ‘रिश्ते अच्छे नहीं, बल्कि…’
Image

UP चुनाव: अखिलेश के सीट बंटवारे वाले बयान पर कांग्रेस बोली- ‘रिश्ते अच्छे नहीं, बल्कि…’


समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के साथ सीट बंटवारे पर बड़ा खुलासा करते हुए बयान दिया. सपा चीफ ने दावा किया कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की. हालांकि सीटों को लेकर 17 नवंबर को सपा-कांग्रेस की बैठक होगी.

इस दौरान अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि गठबंधन के रिश्ते अच्छे हैं. इस बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मैं दोहराना चाहूंगी कि गठबंधन के रिश्ते न केवल अच्छे हैं, बल्कि बहुत अच्छे हैं. दोनों पार्टियां गठबंधन सहयोगी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी.”

सीट बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर आराधना मिश्रा मोना ने कहा, “जैसा कि मैंने कहा, ये केवल प्रारंभिक आंकड़े हैं. आगे चर्चा होगी और हर एक सीट पर अलग-अलग विचार-विमर्श किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने किया ये दावा

दरअसल एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर इशारों-इशारों में जवाब दिया. अखिलेश यादव से पूछा गया कि कांग्रेस ने कितनी सीटों की मांग की है या 100 सीटों की मांग की है. इस पर अखिलेश ने कहा कि इससे ज्यादा. 

वहीं उनसे सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस ने 200 सीटों की मांग की है? इस पर अखिलेश यादव ने कहा, “इससे कम.” फिर उनसे सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस ने 180 सीटें मांगी हैं. इस पर अखिलेश ने मुस्कुराकर कहा, “इससे एक ज्यादा.” ऐसे में कयास हैं कि कांग्रेस ने उनसे 181 सीटों की मांग की है.

बता दें कि यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव के इस बयान से हलचल मच गई है. हालांकि सीटों को लेकर औपचारिक फैसला 17 नवंबर को होने वाली बैठक में पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा. इसमें तय होगा कि दोनों दलों के बीच कितनी सीटों पर आपसी सहमति बनती है. 

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, शाही अंदाज में हुआ समारोह



Source link

Related Posts

गजब! बागपत में 80 साल के बलजोर करवाएंगे खुद की तेरहवीं, 900 लोगों को दावत

आमतौर पर किसी इंसान की मौत के बाद उसकी तेरहवीं होती है, रिश्तेदार और परिचित इकट्ठा होते हैं,…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

राजस्थानः अशोक गहलोत ने ‘बजट फाइल्स’ का पहला एपिसोड किया रिलीज, BJP ने किया पलटवार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक गहलोत प्रदेश की भजन लाल शर्मा सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

किश्तवाड़ SPO हत्याकांड पर BJP विधायक का बड़ा आरोप, बोले- ‘आतंकियों को…’

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने आरोप…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, शाही अंदाज में हुआ समारोह

संदीप सिंह यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज हैं. वे कल्याण सिंह के पोते हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top