अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शुक्रवार को बहरीन में ईरानी सेना के हमले के दावों को खारिज कर दिया. दरअसल, ईरान की तरफ से दावा किया गया कि ईरानी सेना ने बहरीन में अमेरिका के अर्ली-वॉर्निंग रडार इंस्टॉलेशन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है. सेंटकॉम ने कहा कि बहरीन की ओर दागे गए ईरान के दो ड्रोन को अमेरिकी सेना ने बीच रास्ते में ही मार गिराया.
सेंटकॉम ने शुक्रवार (13 नवंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैक्ट चेक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दावे को झूठा करार दिया. आधिकारिक बयान में सेंटकॉम ने कहा, ‘IRGC ने बहरीन की तरफ एकतरफा हमले में इस्तेमाल होने वाले दो ड्रोन दागे थे. अमेरिकी सेना ने दोनों को मार गिराया. इस घटना में न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ.’
IRGC ने अमेरिकी इंस्टॉलेशन पर हमले को लेकर क्या कहा?
इससे पहले शुक्रवार (13 नवंबर) को IRGC ने दावा किया था कि उसने ईरान के दक्षिणी सिरिक इलाके में एक दूरसंचार टावर पर हुए हमले के जवाब में बहरीन में स्थित अमेरिका के एक अर्ली-वॉर्निंग रडार इंस्टॉलेशन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है.
🚫 CLAIM: Today, Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) said it attacked a “U.S. early-warning radar” in Bahrain. ✅ FACT: The IRGC launched two one-way attack drones toward Bahrain and both were shot down by U.S. forces. There were no injuries or damage.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) November 13, 2026
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने आईआरजीसी के हवाले से कहा, ‘यह आक्रामक दुश्मन के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वह हवाई उकसावे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल की तस्करी बंद करें.’ IRGC ने यह भी कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ऐसी गतिविधियों और आक्रामक कार्रवाइयों के जारी रहने की स्थिति में बिना किसी सीमा के जवाबी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
US-इजरायल को दुश्मन कहकर बुलाता है ईरान
IRNA ने गुरुवार (12 नवंबर) की शाम में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि सिरिक इलाके पर दुश्मन ने हमला किया है. ईरानी अधिकारी अक्सर US और इजरायल के लिए दुश्मन शब्द का इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ेंः इजरायल में नई सरकार का गठन जल्द! गादी का देश के नाम 5 बड़े संदेश, नेतन्याहू को लताड़ा
















