Image

4000 फ्लाइट्स कैंसिल, 10 हजार से ज्यादा लेट, अमेरिका विमान संकट के पीछे क्या कारण?


पूरे अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक के कारण 4,000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और 10,000 उड़ानों में देरी हुई है. अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने शुक्रवार रात पूरे देश में उड़ानों पर लगाई गई रोक (ग्राउंड स्टॉप) को हटा लिया है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार दोपहर को सभी उड़ानें रोक दी गई थीं, जिससे हज़ारों उड़ानों पर असर पड़ा और लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं.

क्या था कारण

ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों और होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन के मुताबिक, यह संकट पुराने और अत्यधिक बोझ से दबे (ओवरलोडेड) सिस्टम की वजह से पैदा हुआ. पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में नई तकनीक जोड़ने से संचार व्यवस्था (कम्युनिकेशन) ठप हो गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इसके पीछे किसी साइबर हमले या साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

लाखों यात्री प्रभावित हुए

रोक हटने के बावजूद उड़ानों का समय तुरंत सामान्य नहीं हो पाएगा, क्योंकि बड़ी संख्या में विमान और क्रू मेंबर्स अपने तय स्थान से भटक गए हैं. एविएशन डेटा कंपनी ‘सिरियम’ के मुताबिक, कम से कम 827 उड़ानों को डायवर्ट किया गया. इनमें से 670 विमानों को वापस उसी एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी. शुक्रवार शाम 4 बजे के बाद अमेरिका से करीब 11,000 उड़ानें रवाना होने वाली थीं, जिनमें 15 लाख से अधिक यात्री सफर करने वाले थे.

न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्री घंटों फंसे रहे और कई लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी. इसके अलावा NBA, NHL और कॉलेज की कई खेल टीमें भी रास्ते में फंस गईं, जबकि कार्गो (मालवाहक) उड़ानों में भी देरी हुई। हालाँकि, इस रोक के बीच SpaceX ने टेक्सास से अपने स्टारशिप रॉकेट का परीक्षण सफल रखा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में उड़ानें फिर से शुरू हुईं, पूरे देश में लगा ‘ग्राउंड स्टॉप’ हटा

 



Source link

Related Posts

US ने बहरीन में ईरानी हमले के दावे को किया खारिज, कहा- ‘दो ड्रोन रास्ते में ही मारे गए’

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शुक्रवार को बहरीन में ईरानी सेना के हमले के दावों को खारिज कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

अमेरिका में ठप पड़ी फ्लाइट सर्विस, सभी उड़ानों पर रोक, ट्रैफिक कंट्रोल में बड़ी दिक्कत

अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री में बड़ी दिक्कत आ गई है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कॉल पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

यूक्रेन का रूस पर घातक अटैक, रातभर में दागे 1200 ड्रोन

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसके चलते हुए लगभग…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

US में तकनीकी खराबी से भारत-अमेरिका उड़ानों पर भी संकट, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण देशभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top