• Home
  • खेल समाचार
  • हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू, दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर; खुद किया अनावरण
Image

हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू, दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर; खुद किया अनावरण


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने  एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. हरमनप्रीत कौर दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिनका लाइफ-साइज वैक्स स्टैच्यू तैयार किया गया है. जयपुर में हरमनप्रीत कौर की इस जीवंत मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया. अनावरण हरमनप्रीत ने खुद अपने हाथों से किया.

अब इसे जयपुर के नाहरगढ़ किले में बने ‘हिस्टोरिका – स्टेप इनटू हिस्ट्री’ वैक्स म्यूजियम में स्थायी रूप से रखा जाएगा. साल 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाली हरमनप्रीत की यह उपलब्धि उनके शानदार क्रिकेट करियर में एक और यादगार अध्याय जुड़ने जैसा है.

महिला क्रिकेट के इतिहास में यह एक खास उपलब्धि है, क्योंकि दुनिया में अब तक किसी भी महिला क्रिकेटर का इस तरह का लाइफ-साइज वैक्स स्टैच्यू नहीं बनाया गया था. हरमनप्रीत कौर की प्रतिमा को बिल्कुल वास्तविक रूप देने के लिए हिस्टोरिका म्यूजियम की विशेषज्ञ टीम ने उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान उनके शरीर का सटीक माप लिया गया और अलग-अलग एंगल से तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए गए. इसके बाद उनकी शारीरिक बनावट, चेहरे के भाव और क्रिकेट खेलने के अंदाज को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा तैयार की गई.

साल 2025 में हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप जीतकर देश को ऐतिहासिक गौरव दिलाया था. इस उपलब्धि और मैदान पर उनके आक्रामक खेल की झलक अब उनकी मोम की प्रतिमा में देखने को मिलेगी.

हिस्टोरिका म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव के मुताबिक हरमनप्रीत कौर सिर्फ एक सफल क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि देश की करोड़ों बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी हैं. उनके वैक्स स्टैच्यू को तैयार करने के पीछे सबसे बड़ी सोच लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

नाहरगढ़ किले में स्थित इस म्यूजियम में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, कल्पना चावला और साइना नेहवाल सहित 48 से ज्यादा महान हस्तियों के वैक्स स्टैच्यू मौजूद हैं. अब यहां भारतीय क्रिकेट के दो विश्व कप विजेता कप्तानों एमएस धोनी और हरमनप्रीत कौर की प्रतिमाएं एक साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी.

जयपुर के नाहरगढ़ किले में स्थित हिस्टोरिका म्यूजियम में हरमनप्रीत कौर की यह ऐतिहासिक प्रतिमा अब देश और दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होगी. क्रिकेट प्रेमियों को यहां महिला क्रिकेट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि और विश्व कप विजेता कप्तान के गौरवशाली सफर को करीब से देखने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

इस भारतीय क्रिकेटर ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड. वर्ल्ड चैंपियन खिलाडी को पछाड़ा



Source link

Related Posts

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल… खास लिस्ट में शामिल हुए मैट हेनरी

बेन ओवल में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मैट हेनरी रहे, जिन्होंने भारत के 6 बल्लेबाजों को अपना…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

वनडे में टीम इंडिया को 100 से कम में ALL OUT करने वाली टीमें, न्यूजीलैंड टॉप पर

न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को महज 89 रनों पर समेट दिया. कीवी टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

20 बार 0 पर आउट, विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह सबसे ज्यादा बार…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

संजू सैमसन ने जीता फैंस का दिल, परिवार को मिला 10 साल बाद घर

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन की चैरिटेबल फाउंडेशन की मदद से आखिरकार केरल के एक परिवार को 10 साल…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top