• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का दावा, ‘पराली का योगदान जीरो है’
Image

दिल्ली प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का दावा, ‘पराली का योगदान जीरो है’


दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए थे कि वो सनातन धर्म के त्योहार को बदनाम करने की कोशिशें कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलवाने की साजिश रची थी.

नवंबर 2026 में दिवाली के ठीक बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने ये दावे किए थे. अब AAP ने इसपर पलटवार किया है. AAP के  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ  भारद्वाज ने सरकार पर एयर क्वालिटी इंडेक्स में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि दिवाली के दिन वायु प्रदूषण में पराली जलाने में योगदान जीरो है. 

कपिल मिश्रा को दिया जवाब

उन्होंने इसपर मीडिया से बातचीत में कहा, “केंद्र सरकार की SAFAR वेबसाइट दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने के योगदान का डेटा देती है. इस डेटा के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान केवल 5 प्रतिशत था.  कपिल मिश्रा भी चेक कर लें और अगर चेक करने नहीं आती तो बच्चों से कह दें. दिवाली के दिन यह जीरो प्रतिशत था क्योंकि पंजाब से हवा की दिशा पाकिस्तान की तरफ थी.”

‘कांग्रेस के हाथ मुसलमानों के खून से रंगे’, बोले ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष

बीजेपी पर लगाया किसानों को दोषी ठहराने का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि पराली का धुआं कोई हवाई जहाज लेकर नहीं पहुंचता, वो हवा की गति से पहुंचता है, जिसे पहुंचने में भी 2–3 दिन लगते हैं. अगर दिवाली वाला आरोप पक्का भी है तो 2-3 दिन में दिल्ली में हवा पहुंचती, लेकिन हवा पाकिस्तान की दिशा में थी अगर कपिल मिश्रा को लगता है कि दिल्ली पाकिस्तान में है तो वो अपनी जियोग्राफी ठीक कर लें, विज्ञान तो खराब था ही. 

उन्होंने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “दिवाली के प्रदूषण के लिए पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह झूठ पर आधारित है, दिल्ली सरकार को पटाखा उद्योग को बचाने के लिए किसानों को दोष दे रही है.”

‘न यमुना साफ है, न ही हवा’

आज दिल्ली सरकार द्वारा ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की शुरुआत की है. इसपर उन्होंने कहा कि ये लोग इस तरह की शुरूआत कर पूरे भारत का मजाक बना रहे हैं. पहले तो इन लोगों ने क्रूज की परिभाषा बदल दी है, ये तो नाव है. सोनिया विहार में तो कई वर्षों से बोटिंग की प्रैक्टिस होती है. सौरभ ने कहा, “अब सरकार इलाके में पहले से चल रही बोटिंग गतिविधि को एक बड़े विकास के रूप में पेश कर रही है, ताकि यह दिखाया जा सके कि यमुना साफ हो गई है. इन झूठों से न तो यमुना साफ होती है और न ही हवा. एक तरफ सरकार हवा की गुणवत्ता में सुधार का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ AQI मॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. हवा साफ होने का दिखावा करने के लिए पानी का छिड़काव करना असल समस्या का समाधान नहीं है.”



Source link

Related Posts

UP में अब 80 बनाम 20 का असल मतलब क्या? CM योगी के बयान को अखिलेश ने अपने तरीके से समझाया

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

दिल्लीः यमुना में क्रूज और फरारी सेवा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, टूरिस्ट के लिए बताया खतरनाक

दिल्ली में यमुना नदी की बदहाल स्थिति और प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

यूपी में कांग्रेस मजबूत सीटों से शुरू करेगी रैलियां, इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अभियान को जोर देने की तैयारियों में है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

यूपी चुनाव से पहले बड़े तहलके के आसार? सौरव दास ने सीएम योगी पर किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान वोट कटने के दावे…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top