• Home
• ताजा खबरें
• गाजियाबाद: प्रेमिका की ईंट से कुचलकर हत्या, 5 महीने पहले हुई थी दोस्ती
Image

गाजियाबाद: प्रेमिका की ईंट से कुचलकर हत्या, 5 महीने पहले हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र में पिंटू नामक युवक ने सोमवार (9 नवंबर) को अपनी शादीशुदा प्रेमिका पिंकी की बेरहमी से हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचन पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पिंकी और पिंटू दोनों बुलंदशहर के ही रहने वाले थे, पिंकी के दो बच्चे भी थे. दोनों पांच महीने पहले ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े थे और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार कर लगे थे.

यह भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा पर ब्रज में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, योगी सरकार ने किए खास इंतजाम

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पिंटू 7 तारीख से लोनी में ही था. पुलिस की जांच में सामने आया है कि 9 तारीख को पिंटू देर रात शराब पीकर पिंकी के पास पहुंचा. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. पिंटू ने वहीं पड़ी ईट से पिंकी पर वार कर दिया. पिंटू ने पिंकी के सिर पर लगातार ईट से हमला किया. पिंकी की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है.

पिंटू से मिलने अहमदाबाद भी गयी थी पिंकी

जानकारी के मुताबिक, पिंकी और पिंटू बुलंदशहर के ही रहने वाले हैं. दोनों फेसबुक पर पांच महीने पहले ही एक दूसरे से जुड़े. इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी. पिंकी शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. पिंकी के पति लोनी में काम करते हैं.  दोस्ती इतनी गहरी हो गई की पिंकी पिंकू से मिलने अहमदाबाद तक चली गई.  इसके बाद इतना ही नहीं पिंटू को पिंकी ने लोनी बुलाया. पिंकी का पति दिवाली के मौके पर अपने गांव बुलंदशहर गया हुआ था.

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य  ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिवाली के अगले दिन यूपी में कई जगह सड़क हादसे, 21 लोगों की मौत, 56 जख्मी

Source link

Related Posts

UP में अब 80 बनाम 20 का असल मतलब क्या? CM योगी के बयान को अखिलेश ने अपने तरीके से समझाया

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

दिल्लीः यमुना में क्रूज और फरारी सेवा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, टूरिस्ट के लिए बताया खतरनाक

दिल्ली में यमुना नदी की बदहाल स्थिति और प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

यूपी में कांग्रेस मजबूत सीटों से शुरू करेगी रैलियां, इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अभियान को जोर देने की तैयारियों में है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

यूपी चुनाव से पहले बड़े तहलके के आसार? सौरव दास ने सीएम योगी पर किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान वोट कटने के दावे…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top