• Home
  • खेल समाचार
  • हैमिल्टन में भारत ने खेले हैं 12 वनडे, जानें हैं कैसा है रिकॉर्ड
Image

हैमिल्टन में भारत ने खेले हैं 12 वनडे, जानें हैं कैसा है रिकॉर्ड


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है, अब तीसरे मैच में जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना सकती है. वहीं मेहमान टीम के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है. जानें इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर कितना है? टीम इंडिया का रिकॉर्ड यहां कैसा है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 12 वनडे मुकाबले खेले हैं, मंगलवार को होने वाला मुकाबला टीम इंडिया का यहां 13वां मैच होगा. कुल मुकाबलों की बात करें तो यहां 43 वनडे हुए हैं, जिसमें से 23 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है.

सेडन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

सेडन पार्क स्टेडियम में पहला वनडे मैच 15 फरवरी, 1981 को खेला गया था, ये न्यूजीलैंड और भारत के बीच ही था. तब न्यूजीलैंड ने 57 रन से जीत दर्ज की थी. उसके बाद इस ग्राउंड पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला, इसमें भी हार झेलनी पड़ी. इस वेन्यू पर भारत को पहली जीत 1992 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली.

सेडन पार्क में खेले 12 वनडे में भारत ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं, जिसमें से एक न्यूजीलैंड के खिलाफ था. जबकि 6 बार न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है.

हाईएस्ट टोटल

हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में सबसे बड़ा वनडे स्कोर वेस्टइंडीज के नाम है, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2014 में 363 रन बनाए थे. इसके बाद न्यूजीलेंड का स्कोर है, जब उन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 रन बनाए थे. भारत का सबसे बड़ा स्कोर यहां 347 है, जो 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था. उस मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक (51) और श्रेयस अय्यर ने शतक (103) जड़ा था.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे 10 नवंबर को भारतीय समयनुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस का समय 7 बजे है. हालांकि यहां बारिश संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी…Craig Ervine ने रचा इतिहास



Source link

Related Posts

कितनी अमीर हैं SRH की सीईओ काव्या मारन? जानें नेटवर्थ

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या कारण जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बदलाव, वेस्टइंडीज ने लगाई छलांग; कहां है टीम इंडिया?

बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है. सीरीज के पहले…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, टॉस के बाद हुआ रद्द; फैंस निराश

हैमिल्टन में मंगलवार (10 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

बारिश में धुल जाएगा भारत न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में है. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top