• Home
  • खेल समाचार
  • PAK गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सिर्फ 208 रन बना सकी टीम इंडिया; सहवाग-द्रविड़ फ्लॉप
Image

PAK गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सिर्फ 208 रन बना सकी टीम इंडिया; सहवाग-द्रविड़ फ्लॉप


2026 अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया 208 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम के लिए अर्जुन  राजपूत ने 85 गेंद में 107 रनों की शानदार पारी खेली. वह अकेटे पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने डटे रहे. उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं पाकिस्तान टीम से अली रजा, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक ने तीन-तीन विकेट चटकाए. आर्यवीर सहवाग 22 और अन्वय द्रविड़ 10 रन ही बना सके. 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी जीरो पर आउट हो गए. भारतीय बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट होते रहे. आर्यवीर सहवाग ने 40 गेंद में 22 रन बनाए. वीके विनीथ 29 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं यशबर्धन चौहान 1 रन बनाकर आउट हुए. 

लगातार गिरते विकेटों के बीच पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अर्जुन राजपूत ने करिश्माई शतक जड़ा. अर्जुन ने 85 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 107 रन बनाए. उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 46.3 ओवर में 208 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए काव्य पटेल ने 23 रन बनाए. इसके अलावा मनल चौहान ने 11 रन बनाए. 

पाकिस्तान की तरफ से अली रजा, रिजवानुल्लाह, और निकाब शफीक ने शानदार गेंदबाजी की. अली रजा ने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. रिजवानुल्लाह ने 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि निकाब शफीक ने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. मोहम्मद सय्याम को भी 1 विकेट मिला.

यह भी पढ़ें-

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान



Source link

Related Posts

हैमिल्टन में भारत ने खेले हैं 12 वनडे, जानें हैं कैसा है रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

कितनी अमीर हैं SRH की सीईओ काव्या मारन? जानें नेटवर्थ

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या कारण जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बदलाव, वेस्टइंडीज ने लगाई छलांग; कहां है टीम इंडिया?

बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है. सीरीज के पहले…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, टॉस के बाद हुआ रद्द; फैंस निराश

हैमिल्टन में मंगलवार (10 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top