• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • आलिया भट्ट से कैटरीना और करीना तक, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धूमधाम से मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें
Image

आलिया भट्ट से कैटरीना और करीना तक, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धूमधाम से मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें


8 नवंबर को पूरे देश में दिवाली की धूम रही. बॉलीवुड ने  भी इस त्योहार का खूब जश्न मनाया. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक तमाम सितारों ने अपनों के 
साथ  खास अंदाज में रोशन के त्योहार को सेलिब्रेट किया और फैंस के साथ इसकी झलक भी शेयर की है. 

आलिया भट्ट ने पति रणबीर और बेटी संग मनाई दिवाली
आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर, बेटी राहा और सास नीतू कपूर के साथ दिवाली मनाने की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में परिवार को पूजा करते हुए और अपने घर पर एक साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है.

आलिया ने एक ऐसी फैमिली तस्वीर भी शेयर की, जिसमें रणबीर और नीतू के साथ-साथ दिवंगत ऋषि कपूर की की फोटो (फ्रेम में) भी नजर आ रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है, “मेरी ज़िंदगी की रोशनी, आपको और आपके अपनों को दिवाली की शुभकामनाएँ… उम्मीद है कि आप ढेर सारे प्यार से घिरे रहें.”

आलिया भट्ट से कैटरीना और करीना तक, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धूमधाम से मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें

रणबीर, आलिया और नीतू ने अपने ‘कृष्णा राज’ बंगले के बाहर मौजूद फोटोग्राफरों को ग्रेटिट्यूड भी किया. उन्होंने अपनी बालकनी में आकर पैप्स के लिए वेव किया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे संग सेलिब्रेट की दिवाली
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान के साथ एक फैमिली तस्वीर शेयर करके दिवाली मनाई. इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा भी दिखाया. यह पोस्ट उनके बेटे के पहले जन्मदिन (7 नवंबर) के एक दिन बाद सामने आई है. इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, “हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली… सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें – विक्की, कैटरीना और विहान.”

 

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी संग सेलिब्रेट की दिवाली
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मनाई गई दिवाली की झलक अपने फैंस को दिखाई. उनके इंस्टाग्राम एल्बम में परिवार के साथ बिताए गए पल, दिवाली की डेकोरेशन, ट्रेडिशनल कपड़े और जश्न के दौरान खाए गए पकवानों की तस्वीरें शामिल थीं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “इस दिवाली की कुछ खास तस्वीरें. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

 

करीना कपूर खान ने फैमिली संग सेलिब्रेट की दिवाली
करीना कपूर खान ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और पेरेंट्स रणधीर व बबीता कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में उनका बेटा तैमूर अपने नाना को गले लगाता हुआ भी दिखाई दे रहा है.  तस्वीरों को शेयर हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं… बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने की ही होती है… हमेशा.” उन्होंने अपने माता-पिता की अहमियत को बताते हुए लिखा, जीना यहां मरना यहां मां और पापा के सिवाय जाना कहां.” 

 

 

सारा अली खान ने भाई और मां संग मनाई दिवाली
‘उड़ता तीर’ एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ  दिवाली सेलिब्रेट की. त्योहार के इस जश्न में उनके दोस्त भी शामिल हुए. अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने अपने फॉलोअर्स को शुभकामना दी, “सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई.”

 

सोनम कपूर ने पति संग शेयर की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें
सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान सोनम ने सफेद सूट पहना था और अपनी पोस्ट में एक रोमांटिक अंदाज़ एड करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, “दिवाली की रोशनी, थोड़ी सी चमक, और वह इंसान जो आज भी मुझे शर्माने पर मजबूर कर देता है.

 

वरुण धवन 
वरुण धवन ने भी पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.  अभिनेता ने कॉमेडियन समय रैना के साथ भी एक तस्वीर शेयर की. अपने फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देते हुए वरुण ने लिखा, “रोशनी फैलाएं। आप सभी को हैप्पी दिवाली.”

 

सोहा अली खान ने शहर से दूर मनाई दिवाली
सोहा अली खान और उनके परिवार ने शहर से दूर दिवाली मनाई. उन्होंने अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ जंगल में बिताए समय की तस्वीरें शेयर की. सोहा ने परिवार के इस जश्न को बहुत शांत बताया और लिखा, “इस साल हमने अपने आम दोस्तों की जगह जंगल के दोस्तों (प्रकृति) के साथ समय बिताया . जंगल के बीच एक शांत, सुकून भरी और बेहद खुशहाल दिवाली.”

 

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर संग मनाई दिवाली
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पिछले कुछ दिनों में दोस्तों के साथ मनाए गए उनके दिवाली सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली. अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में इन खास पलों को कुछ यूं बयां किया: “प्यार और रोशनी से भरी दिवाली. हमारी दिवाली तो ऐसी ही रही, और उम्मीद है कि आपकी भी ऐसी ही रही होगी! ढेर सारा प्यार और आप सभी को दिवाली मुबारक, दोस्तों.”

 

रितेश देशमुख ने दिखाई अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक
रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर आरती करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, और अपने परिवार की ओर से एक मैसेज पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं. प्यार, देशमुख परिवार.”

 





Source link

Related Posts

आशुतोष राणा का असली नाम जानते हैं? साढ़े 3 साल की उम्र में खुद चुना था अपना नाम

आशुतोष राणा हिंदी सिनेमा के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिनकी आवाज, डायलॉग डिलीवरी और पर्दे पर मौजूदगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- बाबा की हंसी पूरे घर को रोशन कर देती थीं

एक्टर बाबिल खान ने बचपन की दिवाली से जुड़ी खूबसूरत यादें शेयर  की हैं. उन्होंने बताया कि बचपन…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

दिवाली पर एक साथ जुटा कपूर खानदान, करीना-सैफ और रणबीर-आलिया की दिखी खास बॉन्डिंग

कपूर परिवार ने दिवाली 2026 का त्योहार पूरे धूमधाम से एक साथ मनाया. इस खास मौके पर कपूर…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

अदनान सामी का प्रणाम सर्विस पर फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट स्टाफ पर लगाए बदसलूकी के आरोप

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top