• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सोनू निगम ने खरीदी 44 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी, मुंबई में लिया नया अपार्टमेंट
Image

सोनू निगम ने खरीदी 44 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी, मुंबई में लिया नया अपार्टमेंट


भारत के मशहूर सिंगर सोनू निगम न सिर्फ अपनी गायकी और मखमली आवाज के लिए चर्चा में रहते हैं, बल्कि उनकी गिनती देश के सबसे रईस सिंगर्स में भी होती है. एक से बढ़कर एक गानों से फैंस का दिल जीत चुके सोनू निगम अरबों की संपत्ति के मालिक भी हैं. अब उन्होंने अपनी संपत्ति में एक लग्जरी अपार्टमेंट और शामिल कर लिया है, जिसके लिए लीजेंड्री सिंगर ने 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है.

सोनू निगम ने 44.30 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

‘लियासेस फोरस’ (Liases Foras) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनू निगम में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मोनीश मंगलकुमार दरदा नाम के व्यक्ति से ये अपार्टमेंट खरीदा है. ये सौदा 30 अक्टूबर, 2026 को एक ‘डीड ऑफ अपार्टमेंट’ के जरिए हुआ. इसके लिए सोनू निगम ने टोटल 44 करोड़ 30 लाख रुपये चुकाए हैं. जबकि 2.65 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी दी गई.

ये प्रॉपर्टी मुंबई वेस्ट में जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित ‘वर्तमान’ नाम की बिल्डिंग में है. इसका टोटल कारपेट एरिया 3,055 वर्ग फुट है. सोनू निगम को इस अपार्टमेंट के साथ चार कार पार्किंग स्पेस भी मिलेगी. हर पार्किंग के लिए लगभग 10 वर्ग मीटर स्पेस दी जाएगी. 

हाल ही में किए थे ये बड़े प्रॉपर्टी सौदे

CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबक सोनू निगम ने अक्टूबर 2026 में ही इस सौदे से पहले एक और बड़ा सौदा किया था. उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन कमर्शियल यूनिट्स बेची थी, जिसके लिए उन्हें 17 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं मई 2026 में उन्होंने मुंबई के कर्जत में 95 लाख रुपये में अपनी 1.067 हेक्टेयर जमीन बेची थी. जबकि इससे ठीक पहले अप्रैल में सोनू ने रायगढ़ में अपनी एक जमीन के 1.9 हेक्टेयर से ज्यादा के हिस्से को 1.95 करोड़ रुपये में बेचा. जबकि उनके पिता अगम कुमार निगम ने फरवरी में मड आइलैंड में 10 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी डील की थी.

सोनू निगम ने इन गानों से बनाई पहचान

53 साल के सोनू निगम ने ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘ये दिल दीवाना’, ‘मैं अगर कहूं’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’ और ‘कभी बंधन छुड़ा लिया’ सहित कई बेहतरीन गानों से अपनी पहचान बनाई है. 



Source link

Related Posts

दिवाली पर सायरा बानो को सताई दिलीप कुमार की याद, कहा – ‘हर साल साथ में फोटो क्लिक करवाते थे’

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने दिवाली के मौके पर अपने दिवंगत पति और एक्टर दिलीप कुमार…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

दिवाली पर बिना बुलेट प्रूफ शीशे के जलसा से बाहर आए अमिताभ बच्चन, अभिषेक ने दी सिक्योरिटी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी सिक्योरिटी को लेकर खास चर्चा में हैं. धमकी भरा मेल आने…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

‘अपनों के साथ वक्त बिताएं…’, दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल

दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधम के साथ मनाया जा रह है. बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली सेलिब्रेट कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top