• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 570% तक महंगे हो जाएंगे सिनेमा टिकट? महाराष्ट्र सरकार उठा सकती है बड़ा कदम!
Image

570% तक महंगे हो जाएंगे सिनेमा टिकट? महाराष्ट्र सरकार उठा सकती है बड़ा कदम!


सितंबर 2026 में चर्चा थी कि महराराष्ट्र की सरकार BMC द्वारा मनोरंजन कर में 570% की बढ़ोतरी को अप्रूव कर सकती है. अब एक बार फिर से ये चर्चाएं तूल पकड़ रही है. अगर ऐसा होता है तो सीधा असर दर्शकों की जेब पर पड़ेगा. ये पूरा मामला मुंबई के सिनेमा हॉल और परफॉर्मिंग आर्ट्स की जगहों के लिए एंटरटेनमेंट टैक्स से जुड़ा हुआ है. हालांकि अभी इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है. ऐसे में फिलहाल पुरानी दरें ही लागू रहेंगी.

महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी का इंतजार

बता दें कि हाल ही में सिविक बॉडी ने 570 परसेंट तक इजाफा करने का सुझाव दिया था. हालांकि इस सुझाव पर फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने असहमति जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) को जानकारी दी कि सरकार से मंजूरी ना मिलने तक नए रेट लागू नहीं किए जा सकते. 

बीएमसी ने हाल ही में प्रस्ताव रखा था कि एसी थिएटर्स में प्रत्येक शो पर 400 रुपये, बिना एसी वाले थिएटर्स में 90 रुपये और सिंगल-स्क्रीन एसी सिनेमाघरों में 200 रुपये तक बढ़ाए जाए. लेकिन, बीएमसी के इस प्रस्ताव का AICWA ने विरोध किया था. इसे लेकर AICWA अध्यक्ष डॉ. सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था. अब AICWA अध्यक्ष ने बताया है कि बीएमसी ने उन्हें एक पत्र भेजा है. 

BMC ने भेजा AICWA को पत्र

इस मामले में मिड डे से बात करते हुए डॉ. सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, ‘मुझे बीएसमी का एक पत्र मिला है. जिसमें बीएमसी ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसकी इंचार्ज महाराष्ट्र की सरकार है. जबकि ये प्रपोजल बीएमसी ने ही दिया था.’

570% तक महंगे हो जाएंगे सिनेमा टिकट

बताया जा रहा है कि ये टोटल 570 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रपोजल है. यानी सिनेमा टिकट 570 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. गुप्ता ने आगे बताया कि उनके द्वारा आपत्ति जताए जाने के 15 दिनों के भीतर ही उन्हें बीएसमी का जवाब मिल गया है. ये मामला ऐसे वक्त में चर्चा में है जब 2026 अपने अंतिम चरण में और शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ एवं कई बड़ी हॉलीवुड फिल्में अगले महीने रिलीज होने जा रही हैं.



Source link

Related Posts

दिवाली पर बिना बुलेट प्रूफ शीशे के जलसा से बाहर आए अमिताभ बच्चन, अभिषेक ने दी सिक्योरिटी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी सिक्योरिटी को लेकर खास चर्चा में हैं. धमकी भरा मेल आने…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

‘अपनों के साथ वक्त बिताएं…’, दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल

दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधम के साथ मनाया जा रह है. बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली सेलिब्रेट कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

‘रामायण’ से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top