• Home
  • खेल समाचार
  • एक दिन में 2 रिटायरमेंट, पहले इंग्लैंड फिर दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास
Image

एक दिन में 2 रिटायरमेंट, पहले इंग्लैंड फिर दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास


क्रिकेट में एक ही दिन दो बड़े नामों के संन्यास की खबर सामने आई है. पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान किया, तो कुछ ही समय बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम ने भी पेशेवर क्रिकेट से विदाई लेने का फैसला कर लिया. इंग्राम का लंबा करियर और घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान इस खबर को खास बनाता है.

41 साल के कॉलिन इंग्राम ने करीब 20 साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट खेलने के बाद अब संन्यास लेने का फैसला किया है. लेकिन, वो मौजूदा सीजन के अंत तक ग्लैमरगन के लिए खेलते रहेंगे. इंग्राम ने 2015 में ग्लैमरगन से जुड़ने के बाद टीम के साथ 11 सीजन बिताए हैं और अब इसके बाद वो कोचिंग में नई पारी शुरू करेंगे.

वनडे डेब्यू में ही जड़ा था शतक

कॉलिन इंग्राम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2010 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने पहले ही वनडे मैच में उन्होंने शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए सीमित ओवर क्रिकेट में अपनी जगह बनाई. अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उन्होंने लगातार अपनी पहचान बनाए रखी.

ग्लैमरगन के लिए बनाए 31 शतक

इंग्राम ग्लैमरगन के सबसे लंबे समय तक खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. टीम के लिए उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 31 शतक लगाए हैं.  2025 में ग्लैमरगन को काउंटी चैंपियनशिप में प्रमोशन दिलाने वाली टीम में भी उनका अहम योगदान रहा और वो उस अभियान में टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

अब कोचिंग में शुरू होगी नई पारी

इंग्राम ने क्रिकेट से पूरी तरह दूरी बनाने का फैसला नहीं किया है. संन्यास के बाद वो कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के एक अध्याय के खत्म होने के बाद अब सीमा रेखा के बाहर उनकी नई पारी शुरू होगी और वो खिलाड़ियों को बेहतर बनने में मदद करना चाहते हैं.

इंग्राम के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. 36 वर्षीय वुड ने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने कुल 253 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए. वुड इंग्लैंड की 2019 वनडे और 2022 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे. चोटों की परेशानी के बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: जहीर खान के CSK का हेड कोच बनने की इनसाइड स्टोरी, सामने आई अंदर की बात



Source link

Related Posts

जो रूट ने 23 हजार इंटरनेशनल रनों के साथ रचा इतिहास, टूट गया सचिन का रिकॉर्ड

जो रूट ने एक और कार्तिमान अपने नाम कर लिया. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रनों का…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

टीम इंडिया को सपोर्ट करने जापान पहुंचे RCB फैंस, बेंगलुरु ने किया मजेदार कमेंट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलावर (22 सितंबर) को फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता. हरमनप्रीत…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा

भारत में मैच फिक्सिंग को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दिल्ली प्रीमियर…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

रेप के आरोपी यश दयाल की टीम में वापसी! 16 महीने बाद मिली हरी झंडी

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top