• Home
  • खेल समाचार
  • रेप के आरोपी यश दयाल की टीम में वापसी! 16 महीने बाद मिली हरी झंडी
Image

रेप के आरोपी यश दयाल की टीम में वापसी! 16 महीने बाद मिली हरी झंडी


आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला 2025 आईपीएल फाइनल के रूप में खेला था. इसके बाद से वह लगातार क्रिकेट से दूर रहे. उन पर रेप के दो आरोप हैं, जिसकी जांच चल रही है. इसी बीच दयाल की टीम में वापसी को लेकर खबर सामने आई है. 

पहले सामने आई खबरों में बताया गया था कि दयाल ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन से अनापत्ति प्रमात्र पत्र ले लिया है और वह अगले घरेलू सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश बोर्ड ने उन्हें मौका मिलने का भरोसा दिया है. 

यश दयाल की वापसी पर क्या बोले अंकित चटर्जी?

उत्तर प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के CEO अंकित चटर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “यश इस साल चयन के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने ट्रायल दिए और अभ्यास मैचों में अच्छा परफॉर्म किया. उन्हें रणजी ट्रॉफी के कैंप में शामिल किया जाएगा.” 

बता दें कि राज्य का रणजी ट्रॉफी कैंप शुक्रवार (25 सितंबर) से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होगा. 2026-27 यानी रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी. उत्तर प्रदेश को पहला मुकाबला बिहार के खिलाफ राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है. 

आरसीबी की विनिंग टीम का हिस्सा रहे

2024 में दयाल आरसीबी से जुड़े थे. इसके अगले साल यानी 2025 में बेंगलुरु ने खिताब जीता था. सीजन में यश ने टीम के लिए 15 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे. वहीं उनके ओवरऑल आईपीएल करियर पर नजर डाली जाए, तो दयाल ने 43 मैचों की 43 पारियों में 33.90 की औसत से 41 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 3/20 का रहा. 

यश दयाल का फर्स्ट क्लास करियर 

तेज गेंदबाज ने अब तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में 27 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 50 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 84 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 9/121 का है. 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा



Source link

Related Posts

इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

किसी भी क्रिकेटर के लिए संन्यास लेना सबसे मुश्किल फैसला होता है. हालांकि, हर क्रिकेटर को एक दिन…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

कौन है क्रिकेटर रचित भाटिया, जिसने IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का किया खुलासा!

पिछले 24 घंटों से एक नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह नाम है पूर्व क्रिकेटर रचित…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

जापान में टीम इंडिया परेशान, श्रेयस अय्यर ने बताया 3 घंटे कहां हुए बर्बाद

जापान में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार (22 सितंबर) को इकलौता टी20 खेला. सानो…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

आज एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत सकता है भारत? देखें पदक तालिका का हाल

एशियन गेम्स 2026 का आज तीसरा दिन है, भारत के पहले गोल्ड का इंतजार अभी जारी है. आज…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top