• Home
  • खेल समाचार
  • जापान में टीम इंडिया परेशान, श्रेयस अय्यर ने बताया 3 घंटे कहां हुए बर्बाद
Image

जापान में टीम इंडिया परेशान, श्रेयस अय्यर ने बताया 3 घंटे कहां हुए बर्बाद


जापान में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार (22 सितंबर) को इकलौता टी20 खेला. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 02 रन से जीत हासिल की थी. मैच के बाद अय्यर ने एक परेशानी को उजागर किया. उन्होंने बताया कि टीम को स्टेडियम तक आने के लिए करीब 3 घंटे का वक्त लगा. इस तरह भारतीय टीम का 3 घंटे का वक्त खराब हुआ. 

मैच के बाद बात करते हुए अय्यर ने जापान के खिलाड़ियों की तारीफ की और अपनी परेशानी भी सबके सामने रखी. बारिश के चलते खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और अंतत: मैच 5-5 ओवर का खेला गया था. अगर मैच नहीं हो पाता, तो 3 घंटे वक्त लगाकर आने का मतलब नहीं रहता. 

स्टेडियम पहुंचने में लगा 3 घंटे का समय 

अय्यर ने कहा, “सबसे पहले तो भारत और जापान को 75 सालों की कूटनीतिक रिश्तों के लिए बधाई.” आगे अय्यर ने कहा, “यह हमारे लिए लंबा सफर था. हमें यहां पहुंचने के लिए 3 घंटों का वक्त लगा. फैंस इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित थे. भले ही यह 5 ओवर का मैच था, लेकिन शुक्र है कि हमें मैच मिला. यह रोमांचक मैच था, वो अपने परफॉर्मेंस के साथ शानदार थे. जिम्मेदारी के साथ दबाव भी आता है और मैं दबाव में बेहतर काम करता हूं. मुझे हमेशा इसे आजमाना अच्छा लगता है.”

ऐसा रहा मैच का हाल 

बात करें मुकाबले की, तो पहले बैटिंग करने वाली टीम इंडिया ने 5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रनों का स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर ने इस दौरान 12 गेंदों में 1 चौके की मदद से 16 रनों की पारी खेली. जापान के लिए चार्ली हारा-हिन्जे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. चेज के लिए उतरी जापान टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन उससे टीम को जीत नहीं मिल सकी. इस दौरान भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 2 अपने खाते में डाले. 

 

यह भी पढ़ें: कौन है क्रिकेटर रचित भाटिया, जिसने IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का किया खुलासा!



Source link

Related Posts

ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब नजरें पांचवें और अंतिम दिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. एक छोटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट

जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top