• Home
  • खेल समाचार
  • दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा
Image

दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा


भारत में मैच फिक्सिंग को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) और आईपीएल के कुछ मैचों का जिक्र किया गया है, जिसमें गड़बड़ी हुई है. ये रिपोर्ट तहलका SIT की है. इस रिपोर्ट में पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने गंभीर और हैरान करने वाले दावे किए हैं. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तहलका SIT ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पांच मैच और डीपीएल के एक मैच में फिक्सिंग का खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन यानी डीपीएल 2026 के सातवें मैच में गड़बड़ी हुई थी. यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया था. 

चेन्नई सुपर किंग्स के 5 मैचों के लेकर भी हुआ बड़ा दावा 

इस स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व क्रिकेटर रचित भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर हैरान करने वाला दावा किया. भाटिया ने बताया कि उन्होंने सीएसके से जुड़ी अंदरूनी जानकारी सट्टेबाजों को दी थी. उन्होंने इस स्टिंग में दावा किया कि उन्होंने आईपीएल 2025 के पांच मैचों में ऐसा किया, और हर मैच के 60 लाख रुपये लिए. इस ऑपरेशन में उन्होंने 3 करोड़ रुपये कमाने की बात स्वीकार की. हालांकि, ये दावे अंडरकवर बातचीत में किए गए हैं. 

भाटिया ने रिपोर्ट में दावा किया है कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे दिल्ली के एक क्रिकेटर ने उसे ये जानकारी दी थी. दिल्ली के इसी क्रिकेटर ने ही उन्हें डीपीएल 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन की जानकारी उन्हें दी थी. रिपोर्ट में भाटिया ने दावा किया कि उसने ये जानकारी स्नैपचैट के जरिए लंदन के बुकियों को दी. 

वंश बेदी का नाम आया सामने

इस रिपोर्ट के आने के बाद फैंस दिल्ली के उस क्रिकेटर का नाम जानना चाह रहे थे. सोशल मीडिया पर कयासों का दौर चालू हुआ. फिर नाम निकलकर आया वंश बेदी का. वंश पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, और डीपीएल 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेले. इसके बाद अपने ऊपर लगे आरोपों पर वंश बेदी ने सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इन आरोपों को गलत बताया. 22 सितंबर को मामले पर अपनी पोस्ट में वंश बेदी ने कहा, “तहलका के स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स के जिस खिलाड़ी का जिक्र मैच फिक्सिंग को लेकर किया है, वो मैं नहीं हूं और न ही मैं कभी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल रहा हूं.” उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही, और फैंस से ऐसी चीजें शेयर करने, और उनका नाम इससे ना जोड़ने की भी अपील की. 

यह भी पढ़ें- 

जहीर खान को किसके कहने पर बनाया गया चेन्नई का हेड कोच? CSK के CEO ने खोला राज



Source link

Related Posts

रेप के आरोपी यश दयाल की टीम में वापसी! 16 महीने बाद मिली हरी झंडी

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

किसी भी क्रिकेटर के लिए संन्यास लेना सबसे मुश्किल फैसला होता है. हालांकि, हर क्रिकेटर को एक दिन…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

कौन है क्रिकेटर रचित भाटिया, जिसने IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का किया खुलासा!

पिछले 24 घंटों से एक नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह नाम है पूर्व क्रिकेटर रचित…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

जापान में टीम इंडिया परेशान, श्रेयस अय्यर ने बताया 3 घंटे कहां हुए बर्बाद

जापान में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार (22 सितंबर) को इकलौता टी20 खेला. सानो…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top