• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • वीजा कैंसिल होने से टली गई थी रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, बोलीं- महादेव ने बचाया
Image

वीजा कैंसिल होने से टली गई थी रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, बोलीं- महादेव ने बचाया


अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थड़ानी महादेव की परम भक्त हैं और अक्सर ज्योतिर्लिंग या महाकाल दर्शन के लिए जाती रहती हैं. अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में बताया कि वह और उनकी बेटी राशा थडानी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाली थीं लेकिन यात्रा से कुछ समय पहले ही उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था.

अभिनेत्री ने यह किस्सा ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेमी-फिनाले एपिसोड के दौरान बताया. शो के दौरान अभिनेत्री कहती हैं कि वह अब ईश्वर द्वारा निर्धारित समय पर विश्वास करने लगती हैं, भले ही चीजें प्लान के मुताबिक हो या न हों.

रवीना टंडन ने याद करते हुए बताया कि 2022 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने और बेटी राशा थडानी ने साथ में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाया था लेकिन उनका प्लान उस वक्त बिगड़ गया, जब यात्रा से ठीक पहले उनका वीजा कैंसल हो गया था.

ये भी पढ़ें: ‘‘छठी मैया’ को मिल रहे प्यार से खुश तमन्ना भाटिया, बोलीं- मेकर्स ने हर बात का रखा ध्यान

वीजा कैंसिल हुआ, फिर मिली आपदा की खबर

अभिनेत्री ने बताया कि वीजा कैंसल होने पर उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन उन्हें समझ में आया कि अचानक कैंसिल होने के पीछे कोई वजह जरूर होगी. अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा, मैंने इतना बोला कि महादेव का कुछ तो कारण होगा, हमें नहीं जाना है इसके पीछे कोई वजह तो होगी. जब वो बुलाएंगे तब अपने आप हम चले जाएंगे.

रवीना टंडन ने बताया कि प्लान कैंसिल होने के बाद बेटी राशा ने उन्हें नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में आई भयानक आपदा के बारे में बताया. उन्होंने कहा, हम बहुत निराश थे कि यात्रा कैंसिल हो गई और दो दिन बाद हमें पता चला कि ग्लेशियर टूट गया. यह मानव निर्मित आपदा थी.

उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनके इस विश्वास को और मजबूत कर दिया कि कभी-कभी एक अनचाहा झटका भी आपकी सुरक्षा बन जाता है. उन्होंने कहा, हर स्थिति से आपको बचाने का यह भगवान का तरीका है. बता दें कि 26 अगस्त को नेपाल के लांगटांग इलाके में भयानक बाढ़ आई थी और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर इलाके में बहुत ज्यादा तबाही हुई थी.

ये भी पढ़ें: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 LIVE: एक्टर अनंत नाग को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, विनर्स को अवॉर्ड दे रही हैं राष्ट्रपति



Source link

Related Posts

पंजाबी कलाकारों की रिहर्सल में पहुंचीं नीना गुप्ता, जसबीर जस्सी ने जताया आभार

पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का आभार जताया है. नीना गुप्ता उनकी रिहर्सल में…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- उम्मीद है अगले साल धुरंधर पर होगी बात

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘आर्टिकल 370’ की धूम रही. फिल्म को 3 अवॉर्ड मिले. फिल्म के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ का तूफान, बनी हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म, बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड

‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म में निविन पॉली और ममिथा बैजू…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top