• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव
Image

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने यादव ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू के बीच कथित मतभेदों पर प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर मनमानी कर रही है. सरकार का जो रवैया है वो मनमानी का है और हर व्यवस्था को बुलडोज करने की कोशिश है. चाहे वो कानून हो, संविधान हो या कोई नियम हो. 

अखिलेश ने कहा कि एसआईआर के नाम पर विपक्ष के वोट काटे गए.  कोई हक और सम्मान की भी बात हो तो इनको कोई मतलब नहीं रह गया है. 

‘लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं…’

कन्नौज सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है. आखिर वह किसके इशारे पर काम कर रहा है? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव – आज यह बात सामने आई कि चुनाव आयोग के फैसले अन्य अधिकारियों ने स्वीकार नहीं किए. आप कल्पना कर सकते हो कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष रहा होगा? इस दौरान जो सरकारें बनीं, वो असंवैधानिक हैं. कौन खिलवाड़ कर रहा है सरकार में रहने के लिए … इस दौरान जो सरकार बनी है वो असंवैधानिक सरकार है.. जिन्होंने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं.

आप कितने प्रदेश बनाएंगे? ओपी राजभर और इमरान मसूद के बयान पर बोले शिवपाल

सपा नेता ने कहा कि इलेक्शन कमीशन से उम्मीद थी लेकिन 10 महीने में 14 बार जो अधिकारी हैं उन्होंने नोट लिखा है तो सोच सकते हैं जो निष्पक्ष इंस्टीट्यूशन है वो ही नहीं बची. मैंने आरोप लगाया था कि इलेक्शन कमीशन ने समाजवादी वोटरों को चिन्हित करके बाहर किया लिखकर देने के बाद कार्रवाई नहीं हुई. चिन्हित करके बड़े पैमाने पर बेईमानी हुई थी मुझे कफ़न लेकर लोकसभा जाना पड़ा था कि इलकेशन कमीशन मर गया है. यूपी में बाय इलेक्शन में जो किया था, बंगाल में 3 लाख सेंट्रल फोर्स लगाकर चुनाव लूट लिया.



Source link

Related Posts

ECI-SIR विवाद पर दिग्विजय सिंह बोले- जब से ज्ञानेश कुमार CEC बने…

भारत चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘चुनाव दोबारा हों…’ ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर छिड़े विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना

हल्द्वानी में कथित शुद्धीकरण के मामले को लेकर सोमवार को उत्तराखंड की सियासत में जमकर बवाल देखने को…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

इमरान मसूद के बयान पर शिवपाल यादव बोले, ‘जो नीचे के लोग हैं, उनकी तो…’

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच बयानबाजी सातवें आसमान पर है. गठबंधन पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top