• Home
  • ताजा खबरें
  • शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना
Image

शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना


हल्द्वानी में कथित शुद्धीकरण के मामले को लेकर सोमवार को उत्तराखंड की सियासत में जमकर बवाल देखने को मिला, घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में बीजेपी के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थक और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच करते नजर आए.

कांग्रेस नेताओं ने शुद्धीकरण मामले साझा संस्कृति पर हमला करार दिया है.कांग्रेस के अनुसार, लोकतंत्र में राजनैतिक दलों में असहमति स्वाभाविक है. किसी दल के कार्यक्रम स्थल को अशुद्ध बता कर उसका शुद्धीकरण करवाना समाज में विभाजन फैलाने की सोच को दर्शाता है. कांग्रेस पार्टी ने शुद्धीकरण मामले को लेकर बीजेपी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मॉडल पर भी सवाल उठाया है.

‘200 से 250 साल पुरानी लखौरी ईंटें…’, सहारनपुर पहुंची ASI टीम का बयान

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को लिया आड़े हाथ

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड में सदियों से चली आ रही भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल देते हुए बीजेपी पर हमलावर नजर आईं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी है या समाज को बांटे वाली शक्तियों का साथ दे रही है.

सामाजिक चेतना पर सीधा हमला- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हल्द्वानी की घटना को लोकतंत्र और सामाजिक चेतना पर सीधा हमला बताया है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने शुद्ध और अशुद्ध के खांचे में बांटने पर सरकार को आड़े हाथ लिया आर्या ने कहा इस तरह की सोच खुद संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और इस मामले पर सरकार को अपनी चुप्पी तोड़ने की जरूरत है.

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक शुद्धीकरण मामले पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक कांग्रेस प्रदर्शन जारी रखेगी. इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, किसानो की समस्या, भू माफिया और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

यमुनोत्री में हर बार बदला विधायक, 2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: BJP नेता ने खुद को बताया कैंडिडेट, भारी अंतर से जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. राजनीतिक दलों में टिकट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

UP Election: सहयोगियों को कितनी सीटें देगी BJP? सामने आया बड़ा अपडेट

<p style="text-align: justify;">यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो यूपी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, विदेशी टीमें होंगी शामिल

योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी. भगवान…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे 29 लोग घायल

रामपुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top