• Home
  • शिक्षा समाचार
  • IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक का सफर, जानें कौन हैं अभिषेक आनंद
Image

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक का सफर, जानें कौन हैं अभिषेक आनंद


भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जापान के दौरे पर है और आज जापान और भारत के बीच पहली बार पुरुषों का टी-20 मुकाबला खेला जाना है. इस ऐतिहासिक मुकाबले के बीच एक खास नाम खास तौर पर चर्चा में है और वह है अभिषेक आनंद का. बिहार के रोहतास जिले से आने वाले अभिषेक आज जापान की नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा है. उनकी कहानी इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि यह सफर बिहार में शुरू हुआ, आईआईटी कानपुर तक पहुंचा और फिर नौकरी के सिलसिले में जापान जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक जा पहुंचा. 28 साल के अभिषेक आनंद पढ़ाई के साथ क्रिकेट का शौक बनाए रखा. जापान पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी के साथ क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया और लगातार प्रदर्शन करते हुए जापान की नेशनल टीम में जगह बनाई. 

बिहार में शुरू हुआ क्रिकेट का सफर 

अभिषेक का क्रिकेट से जुड़ाव बचपन से रहा. रोहतास में रहते हुए वह सॉफ्ट-बॉल क्रिकेट खेला करते थे. परिवार चाहता था कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और प्रोफेशनल करियर बनाएं. इसी के चलते उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और आगे चलकर आईआईटी कानपुर पहुंचे. आईआईटी कानपुर में पढ़ाई के दौरान भी क्रिकेट उनके साथ बना रहा है. वह संस्थान की क्रिकेट टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि उस समय उन्होंने यह नहीं सोचा था कि एक दिन वह किसी दूसरे देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे. 

कैंपस प्लेसमेंट ने बदल दी जिंदगी 

आईआईटी कानपुर में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक जापानी कंपनी में अभिषेक ने इंटरव्यू सिर्फ एक कोशिश के तौर पर दिया था. लेकिन उनका चयन उस कंपनी में हो गया. कंपनी की नौकरी के लिए जापान जाने का फैसला करने के लिए उन्हें सिर्फ दो घंटे मिले थे. शुरुआत में अभिषेक विदेश नहीं जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने जापान में क्रिकेट की संभावनाओं के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया. इसी दौरान उन्हें पता चला कि जापान की क्रिकेट टीम उस समय ईस्ट एशिया पैसिफिक वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. इसके बाद उन्होंने जापान जाने का फैसला किया और नौकरी के लिए वहां पहुंच गए. 

ये भी पढ़ें-कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज,  5 बजे तक ही होगा आवेदन

टोक्यो फाल्कन्स से नेशनल टीम तक 

जापान पहुंचने के बाद अभिषेक ने वहां के क्रिकेट क्लब तलाशे और टोक्यो फाल्कन्स क्रिकेट क्लब से जुड़ गए. नौकरी के साथ वह में क्लब क्रिकेट खेलते रहे. करीब 3 साल तक लगातार क्रिकेट खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जापान क्रिकेट एसोसिएशन की नजर उन पर पड़ी. इसके बाद उन्हें जापान के राष्ट्रीय क्रिकेट सेटअप में मौका मिला. अभिषेक ने 9 मई 2025 को कोक आइसलैंड के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया. अब तक वह जापान के लिए 18 टी- 20 खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 275 रन है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन है और वह गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए एक अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके हैं. 

बिहार कहां नहीं है भाई से चर्चा में आए अभिषेक 

भारत के जापान दौरे के बीच अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनसे पूछा जाता है कि जापान की क्रिकेट टीम में भी बिहारी है? इस पर अभिषेक का जवाब आता है, अरे अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं, बिहार कहां नहीं है भाई? इसके बाद वह बताते हैं कि उनका घर रोहतास जिले में है और बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है. अभिषेक ने यह भी बताया कि जापान में बिहार और झारखंड के काफी लोग टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करते हैं. वहां बिहारी समुदाय का अपना संगठन भी है और लिट्टी चोखा जैसे घर के खाने की भी व्यवस्था हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें-NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

रेलवे में 3477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है. यह भर्ती CEN…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

सीबीएसई ने 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट जमा करने का शेड्यूल जारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

बच्चे को स्कूल में एडमिशन दिलाने की क्या है सही उम्र? जानें नियम

नए माता-पिता के मन में बच्चे की पढ़ाई को लेकर एक सवाल जरूर आता है कि उसे स्कूल…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

NIT श्रीनगर में बनी देश की पहली स्पेस लैब, 22 सितंबर को उद्घाटन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) श्रीनगर ने देश के शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में एक नया इतिहास रच…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top