• Home
  • ताजा खबरें
  • ECI-SIR विवाद पर दिग्विजय सिंह बोले- जब से ज्ञानेश कुमार CEC बने…
Image

ECI-SIR विवाद पर दिग्विजय सिंह बोले- जब से ज्ञानेश कुमार CEC बने…


भारत चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति के बाद से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के एक संगठन की तरह काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया ने इस धारणा को और मजबूत किया है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं यह कहना चाहता हूं कि जब से ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, तब से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के एक संगठन की तरह काम कर रहा है. स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) जिस तरह से किया गया है, उससे यह बात और भी साफ हो गई है.

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीन आयुक्तों की भूमिका का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने SIR की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी. दिग्विजय सिंह के मुताबिक, इन आपत्तियों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीकार नहीं किया.

‘सूची कहां से आती है, यह बताने की जरूरत नहीं’

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के तहत पहले से ही एक सूची तैयार रहती है, जिसमें यह बताया जाता है कि किन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने हैं और किनके नाम जोड़े जाने हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सूची कहां से आती है, यह बताने की जरूरत नहीं है.

कांग्रेस नेता ने कहा, आरोप है कि SIR इस तरह से किया जा रहा है कि पहले ही ज्ञानेश कुमार को कंप्यूटर पर एक लिस्ट दी जाती है, जिसमें बताया जाता है कि वोटर लिस्ट से किनके नाम हटाने हैं और किनके नाम जोड़ने हैं. मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि ऐसी लिस्ट कहां से आती है. फिर उसी आधार पर SIR किया जाता है.

आरोपों पर क्या बोला ECI?

उधर, दिग्विजय सिंह के आरोप ऐसे समय सामने आए हैं जब चुनाव आयोग ने एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 मौकों पर आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी.

दतिया कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुश्किल, चुनावी हलफनामे का मामला पहुंचा कोर्ट

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये आपत्तियां अलग-अलग फैसलों और प्रक्रियाओं से जुड़ी थीं. इनमें कुछ मामलों में चुनाव आयुक्तों को फैसलों की जानकारी नहीं दिए जाने और नए मतदाताओं को जोड़ने या मतदाता सूची से नाम हटाने जैसे मुद्दे शामिल होने की बात कही गई थी.



Source link

Related Posts

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने यादव ने भारत निर्वाचन आयोग…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘चुनाव दोबारा हों…’ ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर छिड़े विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना

हल्द्वानी में कथित शुद्धीकरण के मामले को लेकर सोमवार को उत्तराखंड की सियासत में जमकर बवाल देखने को…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

इमरान मसूद के बयान पर शिवपाल यादव बोले, ‘जो नीचे के लोग हैं, उनकी तो…’

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच बयानबाजी सातवें आसमान पर है. गठबंधन पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top