Image

POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत


पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं. आम नागरिकों पर पाकिस्तान सेना के अत्याचारों का एक और बेहद दुखद मामला सामने आया है. बाग जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित पांडी गांव में एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया गया. जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई और एक युवा लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई.

पाकिस्तानी सेना के कथित तौर पर किए गए ग्रेनेड या ड्रोन हमले के कारण एक घर में हुए धमाके में परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई.  इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा पीओजेके के लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों की पोल खोल दी है.

एक की हालत नाजुक
इस दुखद घटना में शामिल लोगों की पहचान इस तरह है: शाजिया शकदार (शकदार की पत्नी, उम्र लगभग 40-42 साल), शकदार की मां (उम्र लगभग 80 वर्ष), हारिस शकदार (बेटा, उम्र लगभग 11 वर्ष) और मलाइका शकदार (बेटी, उम्र लगभग 8 वर्ष). इस बीच, अनीका शकदार (उम्र लगभग 17-18 वर्ष), जो इस क्रूर घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल बाग ले जाया गया. वहां से उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उन्हें सीटी स्कैन के लिए मुजफ्फाराबाद रेफर कर दिया गया.

जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JKJAAC) के एक मुख्य सदस्य आबिद शाहीन ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा, “यहां जैमर लगे होने के कारण मोबाइल सेवा बंद है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सुरक्षा बलों की ओर से किया गया ड्रोन हमला था या पाकिस्तानी बलों का किया गया ग्रेनेड हमला. इस इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी है और पाकिस्तानी बलों ने जानबूझकर इसी घर को निशाना बनाया है. यहां की महिलाओं के विरोध के कारण सुरक्षा बलों को कई बार पीछे हटना पड़ा है. इस घटना में घायल हुई अनीका नाम की लड़की, पहले भी विरोध-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की गोलाबारी में घायल हो चुकी थी.”

ये भी पढ़ें: मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल



Source link

Related Posts

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग को लेकर आई…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट

भूटान के उत्तरी हिस्से में स्थित शिंताफू झील के फटने से अचानक बाढ़ आ गई. पानी के तेज…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए

इज़राइल में हुए आम चुनावों के नतीजे आने के बाद देश की राजनीति एक बेहद दिलचस्प और जटिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को गंभीर कदाचार के आरोप में…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top