• Home
  • ताजा खबरें
  • कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली ‘जेन Z’ मेंबर बनीं
Image

कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली ‘जेन Z’ मेंबर बनीं


एडवोकेट अस्मी ने कानून के क्षेत्र में एक इतिहास रच दिया है. महज 23 साल की उम्र में उन्हें पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल का मेंबर चुना गया है. बताया जा रहा है कि वो देश की किसी भी स्टेट बार काउंसिल की सबसे कम उम्र की ‘जेन Z’ मेंबर बन गई हैं. अस्मी को मंगलवार को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल का सदस्य निर्विरोध चुना गया.

‘द ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (26 अक्टूबर) को नामांकन की समय-सीमा खत्म होने तक कोई अन्य नामांकन नहीं मिलने पर, रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप परमार ने उनके चुने जाने की घोषणा की.

कौन हैं एडवोकेट अस्मी?

अस्मी ने पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. यह पद तब खाली हुआ था जब मिंदरजीत यादव को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. 26 अक्टूबर की समय-सीमा तक कोई अन्य नामांकन नहीं आया. नामांकन वापस लेने की अवधि खत्म होने के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप परमार ने मंगलवार को अस्मी को निर्विरोध चुना हुआ घोषित कर दिया.

अस्मी का स्टेट बार काउंसिल का सदस्य चुना जाना, उन युवा वकीलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो कानूनी पेशे में नेतृत्व की भूमिकाओं में आ रहे हैं. 23 साल की उम्र में वह देश में किसी स्टेट बार काउंसिल की सबसे युवा सदस्य हैं और किसी स्टेट बार काउंसिल में चुनी जाने वाली पहली ‘जेन Z’ सदस्य हैं.

अस्मी को बार काउंसिल के सदस्यों ने दी बधाई

अस्मी के चुनाव पर उन्हें बधाई देने के लिए कानूनी बिरादरी के कई मेंबर और पदाधिकारी मौजूद रहे. इसमें पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन अमित राणा, वाइस-चेयरमैन शर्मिला शर्मा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य करनजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत, पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल की सदस्य रजनी नंदा और डॉ. डी.पी.एस. रंधावा, पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल हरविंदर पाल सिंह इशर समेत अन्य लोग शामिल हुए.

 



Source link

Related Posts

उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के बीच…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतिम…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top