• Home
  • ताजा खबरें
  • देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
Image

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान


जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतिम संस्कार किया गया. उनका शव 26 अक्टूबर की रात झारखंड के मुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था. पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने परिवार से मुलाकात कर शोक जताया. देवपालिक की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रशांत किशोर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पार्टी के वरिष्ठ साथियों के साथ कुशीनगर के गोड़रिया स्थित देवपालिक के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. इसके बाद मलाही घाट पर देवपालिक का अंतिम संस्कार किया गया. उनकी मौत से परिवार और पार्टी के लोगों में शोक है.

यह भी पढ़ें- बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

ट्रेन से लापता होने के बाद मिला था शव

जानकारी के मुताबिक, 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता 26 अक्टूबर को जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना जा रहे थे. वह दो दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे. बताया गया कि वह पैंट्री से खाना लेने की बात कहकर अपनी बर्थ से उठे थे. काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो दोस्तों ने फोन किया. उनका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद दोस्तों ने मुरी स्टेशन पर उतरकर पुलिस को सूचना दी. तलाश के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव मिला.

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

देवपालिक के भाई तारकेश्वर गुप्ता ने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि देवपालिक दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे. कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया और फिर शव मिलने की सूचना आई. परिवार ने फॉरेंसिक टीम की जांच का हवाला देते हुए भी सवाल उठाए हैं. हालांकि, हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रशांत किशोर बोले- जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

प्रशांत किशोर ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक देवपालिक ट्रेन से आ रहे थे और उनका शव मिला. उन्होंने कहा कि वह ट्रेन से गिरे, उन्हें गिराया गया या कोई दूसरी घटना हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. उन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाने की बात कही. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि देवपालिक आखिरी बार ट्रेन में कहां और किन परिस्थितियों में देखे गए थे.

यह भी पढ़ें- बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल



Source link

Related Posts

उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के बीच…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों पर कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top