पंजाब के मानसा में बीते दिनों हुए ड्रग एक्टिविस्ट परिविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा एक्शन हो गया है. परविंदर सिंह झोटा कत्ल मामले में सरकार ने संबंधित DSP हरजिंदर सिंह गिल को सस्पेंड कर दिया गया है और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. परिवार द्वारा इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी.
बता दें मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू कर दी है. एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है. सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ (साइकोट्रोपिक पदार्थ) केमिस्ट की दुकानों पर खुलेआम कैसे बेचे जा रहे थे.
गोली मारकर की गई थी परविंदर की हत्या
बीती 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह मानसा और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित और नशे की लत लगाने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे. वह लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशा तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे.
सोशल मीडिया पर ‘झोटा’ के नाम से मशहूर परविंदर सिंह झोटा एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से भी जुड़े हुए थे. उन्होंने नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके प्रयासों के चलते कई ग्राम पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए थे.
मृतक के परिवार से मिले थे अमित शाह
मंगलवार को गृह मंत्री शाह ने पंजाब के मानसा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था. इन मुलाकातों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और मामले में सीबीआई जांच का वादा किया था.
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर















