• Home
  • ताजा खबरें
  • रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन
Image

रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रामलीला के मैदान में रावण दहन से पहले एक अजब ही नजारा नजर आया. जिसमें रावण के बजाय कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछों की चर्चा छिड़ गयी. जिसके बाद उनका और रावण का किरदार कर रहे शख्स में मुकाबला जैसा शुरू हो गया.

मूंछों का मुकाबला ऐसा छिड़ा कि रावण के भाइयों का किरदार निभाने वाले कलाकार भी कोतवाल साहब के साथ सेल्फी खिंचवाने पहुंच गए. अब इस दिलचस्प नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘पहले उतना बूता…’, CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान

रावण दहन की सुरक्षा संभालने पहुंचे थे कोतवाल 

दरअसल, दशहराबाग स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन और रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने पहुंचे शहर कोतवाल सुधीर सिंह अपनी लंबी-चौड़ी और शानदार मूंछों के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए. रामलीला में एक तरफ रावण और उसके भाइयों का किरदार निभाने वाले कलाकार अपने वेशभूषा और अंदाज में नजर आ रहे थे, तो दूसरी तरफ कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछें भी किसी से कम नहीं दिख रही थीं.

दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला, जब रावण के भाइयों का किरदार निभाने वाले कलाकार खुद को कोतवाल साहब के साथ सेल्फी लेने से नहीं रोक सके. फिर क्या था, कैमरे के सामने एक तरफ रावण का खानदान और दूसरी तरफ अपनी शानदार मूंछों के साथ कोतवाल साहब नजर आए. जिसके बाद वहां माहौल ही बदल गया. दशहरा मेला देखने आए लोग भी रावण और कोतवाल के साथ सेल्फी लेने लगे.

सुरक्षा संभालने आए थे, बन गए सेल्फी स्टार!

वैसे तो पुलिस की जिम्मेदारी रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की थी, लेकिन शहर कोतवाल सुधीर सिंह अपनी मूंछों की वजह से अलग ही चर्चा बटोर ले गए. मैदान में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा किसी मनोरंजक मुकाबले से कम नहीं था. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. मूंछों को लेकर लोग दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की राह पर आराधना! यूपी कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला



Source link

Related Posts

‘ऐसे व्यक्ति को समाज…’, राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और महिलाओं पर दिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस…’, शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा केस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन

अजमेर की सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे और गैंग के एक्टिव मेंबर सचिन…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Saurav Das Ashutosh Ranka Bali Live: सौरव-रांका को मिली बेल, आज बाहर आ पाएंगे या नहीं? जानें जवाब

सौरव दास और आशुतोष रांका को रिप्रजेंट करने वाले अभिक चिमनी ने कहा, “आज हम कोर्ट में पेश…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top