उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा केस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, श्रद्धा रखिए, आस्था रहे, लेकिन भाजपाई तो ऐसे हैं जो श्रद्धा और आस्था से ही खिलवाड़ कर लेते हैं. आप सब जानते हैं, मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़ हुआ, अब इस वाली श्रद्धा से खिलवाड़ हो रहा है.
अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करता हुए कहा कि, आपको विकास दुबे कांड याद होगा. इन लोगों ने गाड़ी पलट कर अपनी सरकार को पलटने से बचा लिया था. यही काम अब ये लोग इस मामले में भी कर रहे है. उन्होंने श्रद्धा मामले में आ रहे अफसरों के नाम पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैं किसी के व्यक्तिगत मामलों में नहीं जाना चाहते हूं, लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस मामले में कई अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं’. उनके इस बयान से मामले में अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं.
LDA को बताया कमाऊ विभाग
अखिलेश यादव ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को लेकर भी बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ये LDA करप्शन का विभाग है. ये पैसा इकट्ठा करता है. इसे बीजेपी के लोगों ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है. रिवर फ्रंट बनाने के लिए इन लोगों ने अकबरनगर को खाली करवाया था, लेकिन रिवर फ्रंट नहीं बना.
क्या है श्रद्धा दुबे का शिवपाल से कनेक्शन? कैसे राजनेताओं के बीच बनाई मजबूत पकड़
किसानों को बाजार भाव पर मुआवजे का वादा
अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को बाजार के दाम के हिसाब से मुआवजा मिला था. समाजवादी पार्टी की सरकार जब भी आएगी, किसानों से जमीन तभी ली जाएगी, जब उन्हें बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा मिलेगा.
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता














