• Home
  • ताजा खबरें
  • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
Image

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड


पंजाब के मानसा में बीते दिनों हुए ड्रग एक्टिविस्ट परिविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा एक्शन हो गया है. परविंदर सिंह झोटा कत्ल मामले में सरकार ने संबंधित DSP हरजिंदर सिंह गिल को सस्पेंड कर दिया गया है और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. परिवार द्वारा इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

बता दें मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू कर दी है. एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है. सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ (साइकोट्रोपिक पदार्थ) केमिस्ट की दुकानों पर खुलेआम कैसे बेचे जा रहे थे. 

गोली मारकर की गई थी परविंदर की हत्या

बीती 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह मानसा और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित और नशे की लत लगाने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे. वह लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशा तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे. 

सोशल मीडिया पर ‘झोटा’ के नाम से मशहूर परविंदर सिंह झोटा एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से भी जुड़े हुए थे. उन्होंने नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके प्रयासों के चलते कई ग्राम पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए थे.

मृतक के परिवार से मिले थे अमित शाह

मंगलवार को गृह मंत्री शाह ने पंजाब के मानसा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था. इन मुलाकातों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और मामले में सीबीआई जांच का वादा किया था.

परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर



Source link

Related Posts

‘ऐसे व्यक्ति को समाज…’, राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और महिलाओं पर दिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रामलीला के मैदान में रावण दहन से पहले एक अजब ही नजारा नजर आया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस…’, शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा केस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन

अजमेर की सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे और गैंग के एक्टिव मेंबर सचिन…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top