लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और महिलाओं पर दिए गए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता स्मृति ईरानी ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने राहुल गांधी की सोच को तुच्छ बताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता कभी ठीक नहीं रही है.
बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी ने कहा ‘महिलाओं के प्रति उनकी (राहुल गांधी) क्या सोच है यह उसी से प्रमाणित हो जाता है, जब उन्होंने एक वर्दीधारी महिला पुलिस अफसर के साथ तुच्छ व्यवहार किया था. कहीं न कहीं हमारी एक सामाजिक जिम्मेदारी यह है कि ऐसे व्यक्ति को दरकिनार किया जाए.’
यूपी चुनाव से पहले NDA छोड़ देंगे संजय निषाद? BJP को दे डाली बड़ी चेतावनी
‘वे चाहते हैं कि ऐसी ओछी बातों से वह…’
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘समाज में नारी सशक्त है. वो नारी मात्र बीजेपी की सदस्य ही नहीं है, RSS की स्वयंसेविका ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र की महिलाओं का अपमान होता है जब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख से ऐसी बातें निकलती है. वे चाहते हैं कि ऐसी ओछी बातों से वह सुर्खियों में बने रहें.’
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट (पूर्व में द्वीटर) पर लिखा, ‘RSS पुरुषों का एक ऐसा समूह है जो संविधान के खिलाफ है और मानता है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं. मैं शिव-शक्ति में विश्वास रखता हूं, इसीलिए उनसे लड़कर मुझे बहुत खुशी मिलती है. सबसे अच्छी बात यह है कि उनका समर्थन करने वाली कई महिलाएं आज मेरे साथ खड़ी हैं.’
यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया














